W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Jennifer Winget Wedding: जेनिफर विंगेट ने विलियम इस्माइल संग रचाई शादी, वेडिंग वीडियो शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने विलियम इस्माइल के साथ शादी कर अपने जीवन की नई शुरुआत की है। दोनों ने 16 जुलाई 2026 को लंदन में एक पर्सनल इवेंट में व्हाइट वेडिंग की। जेनिफर ने सोशल मीडिया पर वेडिंग वीडियो शेयर कर के फैंस को यह खुशखबरी दी है, जिसके बाद उन्हें फैंस और कई सेलेब्स की ओर से ढेरों बधाइयां मिलीं।
11:44 AM Jul 19, 2026 IST | Rishabh Pandey
टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने विलियम इस्माइल के साथ शादी कर अपने जीवन की नई शुरुआत की है। दोनों ने 16 जुलाई 2026 को लंदन में एक पर्सनल इवेंट में व्हाइट वेडिंग की। जेनिफर ने सोशल मीडिया पर वेडिंग वीडियो शेयर कर के फैंस को यह खुशखबरी दी है, जिसके बाद उन्हें फैंस और कई सेलेब्स की ओर से ढेरों बधाइयां मिलीं।
jennifer winget wedding  जेनिफर विंगेट ने विलियम इस्माइल संग रचाई शादी  वेडिंग वीडियो शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज
Jennifer Winget Wedding

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। काफी समय से उनकी शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन एक्ट्रेस ने कभी इस टॉपिक पर खुलकर कुछ नहीं कहा था। लेकिन अब जेनिफर ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी शादी का खूबसूरत वीडियो शेयर कर के सभी चर्चाओं को खत्म कर दिया है। उन्होंने विलियम इस्माइल के साथ शादी कर ली है और इस खुशखबरी से अपने फैंस को उन्होंने सरप्राइज दिया है।

Advertisement

Jennifer Winget Wedding
Jennifer Winget Wedding (Source: Google)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर विंगेट और विलियम इस्माइल ने 16 जुलाई 2026 को लंदन में एक पर्सनल इवेंट में व्हाइट वेडिंग की है। इस खास मौके पर सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी का वीडियो शेयर करते हुए जेनिफर ने इमोशनल कैप्शन लिखा कि, "आखिरकार हमारे सितारे भी मिल गए।" वहीं वीडियो के आखरी में उन्होंने लिखा, "अब ऑफिशियल तौर पर मैं आप सभी को अपने हमसफर से मिलवाती हूं।" इस प्यारे मैसेज ने फैंस का दिल जीत लिया है और देखते ही देखते ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Advertisement

वेडिंग वीडियो में दिखीं खूबसूरत झलकियां

वीडियो की शुरुआत जेनिफर और विलियम के हाथों में हाथ डाले एक रोमांटिक सीन से होती है, जिसमें जेनिफर अपनी वेडिंग रिंग भी फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। इसके बाद चर्च में हुई शादी की रस्मों की खूबसूरत झलक दिखाई जाती है और वीडियो के आखिर में दोनों न्यूलीवेड कपल चर्च से मुस्कुराते हुए बाहर निकलता दिखाई देता है। इस खूबसूरत पल को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़

Fans Reaction On Jennifer Winget's wedding
Fans Reaction On Jennifer Winget's wedding (Source: Google)

जैसे ही जेनिफर ने अपनी शादी का वीडियो शेयर किया, वैसे ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। फैंस लगातार कमेंट कर के इस नए सफर के लिए दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, "इस दिन का बेसब्री से इंतजार था।" वहीं दूसरे फैन ने लिखा, "बहुत-बहुत बधाई जेनिफर, आपकी जिंदगी हमेशा खुशियों से भरी रहे।"

सेलेब्स ने भी दी नई जिंदगी की शुभकामनाएं

Celebs Reaction On Jennifer Winget's Wedding
Celebs Reaction On Jennifer Winget's Wedding (Source: Google)

जेनिफर और विलियम की शादी पर टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी उन्हें बधाई दी। जेनेलिया डिसूजा, जन्नत जुबैर, सोनू सूद, रश्मि देसाई, मौनी रॉय और दृष्टि धामी के साथ कई सेलेब्स ने कमेंट कर के इस न्यूलिवेड कपल को नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं और ढेर सारा प्यार भेजा। जेनिफर विंगेट की इस खूबसूरत वेडिंग ने न सिर्फ उनके फैंस को खुश किया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो चर्चा का विषय भी बन गए हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जेनिफर की ये दूसरी शादी है, इससे पहले उन्होंने करण सिंह ग्रोवर के साथ 9 अप्रैल 2012 को शादी की थी। लेकिन फिर कुछ समय बाद नवंबर 2014 में दोनों का तलाक हो गया। जिसके बाद करण ने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु से शादी कर ली और जेनिफर ने अब जाकर अपनी दूसरी शादी रचाई है। ऐसे में फैंस के मन में जेनिफर के लिए ऐसा एक्साइटमेंट ये दिखाता है कि एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ में बहुत प्यार कमाया है।

Read More: Sonam Wangchuk को लेकर आमिर खान ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘3 Idiots फिल्म में रेंचो का किरदार नहीं था…’

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×