W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Salman Khan ने भेजा लीगल नोटिस तो यूं मिला मेकर्स की ओर से जवाब, जानें 'काला हिरण' फिल्म की पूरी कॉन्ट्रोवर्सी

05:42 PM Jun 08, 2026 IST | Rishabh Pandey
salman khan ने भेजा लीगल नोटिस तो यूं मिला मेकर्स की ओर से जवाब  जानें  काला हिरण  फिल्म की पूरी कॉन्ट्रोवर्सी
Kala Hiran Controversy

Kala Hiran Controversy: अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘काला हिरन’ रिलीज से पहले ही बड़े विवाद में घिरती नजर आई है। फिल्म का पोस्टर सामने आने के बाद से यह लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी, लेकिन अब मामला कानूनी मोड़ ले चुका है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने फिल्म के निर्माता और निर्देशक के खिलाफ ऑफिशियल लीगल नोटिस जारी कराया है, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है।

Advertisement

Salman Khan News: फिल्म की रिलीज रोकने की मांग

Kala Hiran Controversy
Kala Hiran Controversy (Source: Google)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की कानूनी टीम ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। इसके साथ ही फिल्म से जुड़े सभी पोस्टर, टीजर और प्रमोशनल चीजों को सोशल मीडिया और बाकी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटाने की मांग करी है। नोटिस में ये भी कहा गया है कि अगर दिए हुए समय के अंदर इन मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो आगे कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे में फिल्म की रिलीज पर अब खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।

Advertisement

Kala Hiran Film: 1998 के चर्चित शिकार मामले पर आधारित कहानी

Kala Hiran Controversy
Kala Hiran Controversy (Source: Google)

फिल्म के निर्माता अमित जानी के मुताबिक, ‘काला हिरन’ की कहानी साल 1998 के उस पॉपुलर शिकार मामले पर आधारित है, जो फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सामने आया था। उस समय सलमान खान के साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और सतीश शाह भी जोधपुर में मौजूद थे। फिल्म में कथित तौर पर उस पूरे घटनाक्रम को दिखाया गया है। जिसमें शिकार के आरोप, गिरफ्तारी और जेल में बिताए गए समय को सिनेमाई अंदाज में प्रेजेंट किया गया है।

Advertisement

Lawrence Bishnoi News: लॉरेंस बिश्नोई एंगल भी शामिल

Kala Hiran Controversy
Kala Hiran Controversy (Source: Google)

फिल्म की कहानी में सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच सालों से चले आ रहे विवाद को भी जोड़े जाने की बात कही जा रही है। मेकर्स कही ना कहीं इस फिल्म में ये दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि 1998 का मामला किस तरह आगे चलकर सुरक्षा और अपराध जगत से जुड़े विवादों तक पहुंच गया। यही वजह है कि फिल्म को लेकर शुरुआत से ही कई तरह की चर्चाएं और विवाद सामने आ रहे हैं।

Reaction By Film Maker: मेकर ने दिया जवाब

Kala Hiran Controversy
Kala Hiran Controversy (Source: Google)

हालांकि इस पूरे मामले पर फिल्म के निर्माता अमित जानी ने अपना रिएक्शन देकर कई अहम बातें साफ की हैं। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अमित जानी ने कहा कि उनकी फिल्म किसी पर्सनल इंसान की बायोपिक नहीं है और न ही ये सिर्फ सलमान खान के काले हिरण शिकार मामले पर आधारित है। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी उन तथ्यों और घटनाओं से प्रेरित है जो पहले से ऑफिशियल रिकॉर्ड का हिस्सा हैं। अमित जानी के मुताबिक, फिल्म का खास मकसद बिश्नोई समुदाय के वन्यजीव संरक्षण के संघर्ष और प्रकृति के लिए उनकी गहरी आस्था को दिखाना है।

अमित जानी ने साफ किया कि फिल्म में न तो सलमान खान को नेगेटिव रूप में दिखाया गया है और न ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बेहतर कहा गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म केवल उन घटनाओं को दिखाती है जो पहले से ऑफिशियल चर्चा और रिकॉर्ड का हिस्सा हैं। इसी के साथ अमित जानी ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वो सलमान खान का लीगल नोटिस फाड़ते हुए दिखाई दिए थे।

Film Shooting Location: उत्तर प्रदेश में हुई शूटिंग

Kala Hiran Controversy
Kala Hiran Controversy (Source: Google)

फिल्म को सच्चाई के करीब दिखाने के लिए इसकी शूटिंग राजस्थान के बजाय उत्तर प्रदेश के संभल और मुरादाबाद जैसे शहरों में की गई है। मेकर्स का मानना है कि इन लोकेशंस ने फिल्म के क्राइम-थ्रिलर माहौल को और भी ज्यादा बेहतरीन बनाने में खास रोल निभाया है।

Kala Hiran Controversy: टीजर रिलीज पर भी मंडराया संकट

Kala Hiran Controversy
Kala Hiran Controversy (Source: Google)

हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था और घोषणा की गई थी कि 20 जून को इसका ऑफिशियल टीजर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, सलमान खान की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस के बाद अब जिस तरह फिल्म के निर्माता अमित जानी ने जिस तरह जवाब दिया है, उसे देखकर ये साफ लग रहा है कि वो किसी के दबाव में आकर फिल्म की रिलीज को रोकने के मूड में नहीं हैं।

फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि फिल्म निर्माता इस कानूनी विवाद के बाद फिल्म‘काला हिरन’ को तय समय पर सिनेमाघरों तक पहुंचा पाएंगे या नहीं।

Read More: Weekend पर Peddi फिल्म की कमाई में आया उछाल, Ram Charan की स्पोर्ट्स ड्रामा 3 दिनों में पहुंची डबल सेंचुरी के करीब

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×