W3Schools
Advertisement

Kangana Ranaut ने क्रिटीक्स को दिया करारा जवाब, जानें एक्ट्रेस ने क्यों कहा- 'मुझे संघी बनना है'

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने आलोचकों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की तरह उन्हें भी अपनी विचारधारा चुनने और समय के साथ अपने विचार बदलने का अधिकार है। कंगना ने खुद को पहले 'मॉडरेट हिंदू' बताते हुए कहा कि अब वह भाजपा और आरएसएस की विचारधारा से जुड़कर एक 'जागरूक हिंदू' बनना चाहती हैं। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
04:19 PM Aug 03, 2026 IST | Rishabh Pandey
भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने आलोचकों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की तरह उन्हें भी अपनी विचारधारा चुनने और समय के साथ अपने विचार बदलने का अधिकार है। कंगना ने खुद को पहले 'मॉडरेट हिंदू' बताते हुए कहा कि अब वह भाजपा और आरएसएस की विचारधारा से जुड़कर एक 'जागरूक हिंदू' बनना चाहती हैं। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
kangana ranaut ने क्रिटीक्स को दिया करारा जवाब  जानें एक्ट्रेस ने क्यों कहा   मुझे संघी बनना है
Kangana Ranaut On Gen-z Critics

एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल हाल के दिनों में वह अलग-अलग सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर लगातार अपनी राय रखती आ रही हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर के उन लोगों को जवाब दिया है, जो उनके पुराने वीडियो और पार्टी या फिल्म प्रमोशन से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर के उन्हें निशाना बना रहे हैं।

Advertisement

वीडियो में रखी अपनी बात

वीडियो की शुरुआत में कंगना रनौत ने कहा कि संसद के लिए निकलने से पहले वह अपनी कुछ भावनाएं लोगों के साथ शेयर करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने कई ऐसी हिंदू महिलाओं के साथ काम किया है, जिनकी किसी धर्म या राजनीति को लेकर साफ विचारधारा नहीं थी। उनके मुताबिक, कई युवा शुरुआत में किसी खास वैचारिक पहचान से नहीं जुड़ते, लेकिन समय के साथ उनके विचार बदल सकते हैं। कंगना ने कहा कि भारत का संविधान हर नागरिक को अपनी पसंद की विचारधारा अपनाने की स्वतंत्रता देता है और हर इंसान को अपने विश्वास के मुताबिक जीवन जीने का अधिकार है।

Advertisement

'मैं पहले मॉडरेट हिंदू थी'

Kangana Ranaut Shares Clarification Video
Kangana Ranaut Shares Clarification Video (Source: Google)

अपने बयान में कंगना ने कहा कि वह पहले खुद को एक "मॉडरेट हिंदू" मानती थीं। अतीत में उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी, जिनमें फिल्म इंडस्ट्री के काम करने की तकनीक, नेपोटिज्म और बाकी सामाजिक मुद्दे शामिल रहे। उनका कहना था कि किसी इंसान के पुराने जीवन या फैसलों के आधार पर उसके अभी के समय की विचारधारा पर सवाल उठाना सही नहीं है।

Advertisement

'मुझे अपनी विचारधारा चुनने का अधिकार है'

Kangana Ranaut On Her Ideology
Kangana Ranaut On Her Ideology (Source: Google)

कंगना ने वीडियो में कहा कि अगर वह आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विचारधारा से खुद को जोड़ना चाहती हैं और एक "जागरूक हिंदू" के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं, तो यह उनका पर्सनल फैसला है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब संविधान सभी को अपनी पसंद की विचारधारा अपनाने की आजादी देता है, तो उनके इस फैसले पर आपत्ति क्यों जताई जाती है।

क्रिटीक्स पर साधा निशाना

Kangana on Gen Z Critics
Kangana on Gen Z Critics (Source: Google)

एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उनके पुराने वीडियो और तस्वीरें शेयर कर के उनकी वर्तमान सोच पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उनके मुताबिक, किसी इंसान को समय के साथ अपने विचार बदलने और नई वैचारिक दिशा अपनाने का पूरा अधिकार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी बिना किसी पूर्वाग्रह के अपनी सोच और विश्वास चुनने की समान स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। कंगना रनौत का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां उनके बयान पर फैंस और क्रिटीक्स दोनों अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

Read More: Kajal Aggarwal को अकेला देख फैन ने उतारी शर्ट, एक्ट्रेस ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×