W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मुझे भी ऐसे ही निकाला था... Ranveer Singh के बैन होने पर मैदान में उतरीं Kangana Ranaut, बोलीं- हैसियत बढ़ी है तो ये रोड़े तो आएंगे ही

11:00 AM Jun 03, 2026 IST | Mahima Bhardwaj
मुझे भी ऐसे ही निकाला था    ranveer singh के बैन होने पर मैदान में उतरीं kangana ranaut  बोलीं  हैसियत बढ़ी है तो ये रोड़े तो आएंगे ही
Kangana Ranaut on Ranveer Singh

Kangana Ranaut on Ranveer Singh: एक तरफ जहां सुपरस्टार रणवीर सिंह को फिल्म 'डॉन 3' के विवाद के चलते फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा बैन किए जाने की खबरें छाई हुई हैं, इस बीच, अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर कंगना रनौत ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी है। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि कंगना इस मुश्किल समय में रणवीर सिंह का साथ दे रही हैं या उनका मजाक उड़ा रही हैं। आइए जानते हैं कि कंगना ने ऐसा क्या कहा, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

Advertisement

Kangana Ranaut on Ranveer Singh: 'मुझे तो खुद सबने बैन कर दिया था'- कंगना ने रणवीर के दर्द से जोड़ा अपना अतीत

Kangana Ranaut on Ranveer Singh
Kangana Ranaut on Ranveer Singh ( Source : Social Media)

दरअसल, यह पूरा मामला तब सामने आया जब कंगना रनौत अपनी आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंची थीं। वहां मौजूद मीडिया ने जब कंगना से रणवीर सिंह के बैन होने पर उनकी राय मांगी, तो कंगना ने बिना झिझक के दिल खोलकर बात की। कंगना ने मुस्कुराते हुए कहा, "आप मुझसे ये सवाल पूछ रहे हैं? मुझे तो खुद इस इंडस्ट्री में सभी ने मिलकर बैन कर दिया था।"

Advertisement

कंगना ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए रणवीर के इस दर्द को खुद से जोड़ा। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में आगे बढ़ने वालों को हमेशा रोकने की कोशिश की जाती है। कंगना का यह बेबाक अंदाज देखकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया, क्योंकि कंगना खुद कई बार बड़े-बड़े बैनर्स और मेकर्स से पंगा ले चुकी हैं और बैन का सामना कर चुकी हैं।

Advertisement

Don 3: 'हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं' - पंगा क्वीन का रणवीर के दुश्मनों को करारा जवाब

Don 3
Don 3 ( Source : Social Media)

रणवीर सिंह का बचाव करते हुए कंगना रनौत ने एक ऐसा डायलॉग मार दिया जो अब हर जगह ट्रेंड कर रहा है। कंगना ने कहा, "मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगी कि जब आपकी जिंदगी में हैसियत बढ़ती है, तो आपके दुश्मन भी अपने आप बढ़ने लगते हैं। ऐसा कभी नहीं हो सकता कि आप कामयाबी की बुलंदियों को छुएं और आपके दुश्मन न बनें।"

कंगना ने आगे कहा, "आज रणवीर सिंह को बैठकर यह सोचना चाहिए कि उनकी हैसियत कितनी बड़ी हो चुकी है कि आज उनके इतने सारे दुश्मन पैदा हो गए हैं। इसलिए यह एक तरह से अच्छा ही है। जब आप जिंदगी में आगे बढ़ते हैं तो रास्ते में इस तरह के कई रुकावटें आती हैं।" कंगना के इस बयान से साफ है कि वह रणवीर सिंह को कमजोर पड़ने की बजाय इस मुश्किल वक्त में मजबूत रहने की सलाह दे रही हैं।

Ranveer Singh FWICE Ban: आखिर क्यों लगा रणवीर सिंह पर 'बैन' और क्या है 45 करोड़ का पूरा झमेला?

Ranveer Singh FWICE Ban
Ranveer Singh FWICE BanRanveer Singh FWICE Ban ( Source : Social Media)

अब आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर रणवीर सिंह जैसे बड़े स्टार पर यह बैन लगा क्यों? तो आपको बता दें कि यह पूरा फसाद सुपरहिट फ्रेंचाइजी फिल्म 'डॉन 3' को लेकर शुरू हुआ है। खबरों के मुताबिक, रणवीर सिंह ने इस फिल्म का काम बीच में ही छोड़ दिया था। फिल्म के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने शिकायत दर्ज कराई कि फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका था और मेकर्स के लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च हो चुके थे।

रणवीर के अचानक फिल्म छोड़ने से मेकर्स को भारी नुकसान हुआ, जिसके बाद यह मामला FWICE तक पहुंचा। फेडरेशन ने कड़ा रुख अपनाते हुए रणवीर सिंह पर तब तक के लिए बैन लगा दिया है, जब तक कि वह प्रोड्यूसर्स का भारी-भरकम नुकसान यानी पूरे 45 करोड़ रुपये वापस नहीं लौटा देते। अब देखना यह होगा कि कंगना के इस हौसले के बाद रणवीर सिंह इस बड़ी मुसीबत से खुद को कैसे बाहर निकालते हैं।

Read More: Cocktail 2 Trailer is Out: एक दूल्हा और दो-दो दुल्हन, Shahid kapoor के प्यार में आपस में ही भिड़ गईं कृति और..

Advertisement
Author Image

Mahima Bhardwaj

View all posts

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×