KSBKBT 2 03 June 2026 Spoiler Alert: क्या शांतिनिकेतन में कदम रखते ही Nandini का जीना हराम कर देगी Niyati? तुलसी के एक फैसले से Virani खानदान में आएगी गहरी दरार
KSBKBT 2 03 June 2026 Spoiler Alert: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों टीआरपी की रेस में सबसे आगे दौड़ रहा है। स्मृति ईरानी स्टारर इस सीरियल में हर दिन ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिन्हें देख फैंस दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हैं। बीती रात के एपिसोड ने तो दर्शकों के होश ही उड़ा दिए, जहां आखिरकार नीयति के सामने उसके अतीत का वो काला सच आ गया जिसे बरसों से छिपाया जा रहा था।
अपनी याददाश्त वापस आते ही नीयति के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और अब विरानी परिवार की मुखिया तुलसी विरानी उसके निशाने पर आ चुकी हैं। आने वाले एपिसोड्स में ड्रामा और भी दोगुना होने वाला है क्योंकि शांतिनिकेतन में एक ऐसा बवंडर आने को तैयार है जो पूरे विरानी साम्राज्य को हिलाकर रख देगा। आइए आपको बताते हैं कि इस बार कहानी में कौन से 3 बड़े धमाके होने जा रहे हैं।
KSBKBT 2 03 June 2026 Spoiler Alert: तुलसी विरानी पर लगाया अपने ही बेटे के कत्ल का संगीन आरोप

सीरियल के आने वाले ट्रैक में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। नीयति को अब अपना पूरा अतीत साफ-साफ याद आ चुका है। उसे याद आ गया है कि कैसे विदेश में अंश और उसके बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। वह प्रेग्नेंट हो गई थी, जिसके बाद अंश ने भारत लौटकर उससे शादी करने का वादा किया था। लेकिन भारत आते ही अंश को गोली मार दी गई थी। नीयति इस बात को लेकर बुरी तरह टूट जाती है कि वह अब तक एक झूठी जिंदगी जी रही थी और करण को अपना पति मान रही थी।
जब नीयति इस बात पर रो रही होगी कि करण ने उससे सच क्यों छिपाया, तभी रियांश (रियो) करण का बचाव करेगा और कहेगा कि वह तो सिर्फ हमारी रक्षा कर रहे थे। असली गुनहगार तो दादी यानी तुलसी विरानी हैं। इसी बीच जब तुलसी वहां पहुंचेगी, तो नीयति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। तुलसी जब कहेगी कि मुसीबत में अपने ही काम आते हैं, तो नीयति पलटवार करते हुए सीधा वार करेगी और कहेगा- "अपने वो... जो अपने ही सगे बेटे को गोली मार देते हैं?" नीयति के इस कड़वे बोल को सुनकर तुलसी के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Season 2: नंदिनी के हक पर तुलसी ने फेरा पानी

तुलसी विरानी लाख कड़वाहट के बावजूद नीयति और रियो को उनका खोया हुआ अधिकार दिलाना चाहती है। वह दोनों से जिद करेगी कि उन्हें शांतिनिकेतन वापस चलना होगा। इस पर जब नीयति पूछेगी कि वह किस हैसियत से वहां जाए, तो तुलसी साफ कह देगी कि रियो इस घर का खून है और उसे उसका पूरा हक मिलेगा। तुलसी दोनों को लेकर जैसे ही शांतिनिकेतन पहुंचेगी, घर में हंगामा मच जाएगा।
नंदिनी इस बात का खुलकर विरोध करेगी। नंदिनी का मानना है कि जब नीयति की याददाश्त आ चुकी है, तो उसका और रियो का इस घर में रहना ठीक नहीं है। लेकिन तुलसी यहां नंदिनी की एक नहीं सुनेगी और उसे चुप कराते हुए अतीत का जिक्र करेगी । तुलसी कहेगी कि करण भी तो मंदिरा का बेटा था, लेकिन उसने उसे अपनाया और पूरा हक दिया, तो फिर रियो के साथ सौतेला व्यवहार क्यों? तुलसी के इस फैसले से नंदिनी का दिल पूरी तरह टूट जाएगा और घर में एक नई जंग की शुरुआत हो जाएगी।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: पार्थ के विरोध के बीच तुलसी ने खेला बड़ा दांव

कहानी में असली मज़ा तब आएगा, जब पूरे बिज़नेस को संभालने की बात सामने आएगी। रियो की घर में एंट्री से पार्थ बेहद नाराज और अनसेफ महसूस कर रहा है। वह वैष्णवी के सामने अपना डर जाहिर करेगा कि उसे रियो पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं है। पार्थ को साफ शक है कि रियो सिर्फ और सिर्फ विरानी परिवार का बिजनेस हड़पने के इरादे से इस घर में घुसा है। हालांकि वैष्णवी इस मामले में तुलसी का साथ देगी।
दूसरी तरफ, तुलसी विरानी भी इतनी आसानी से सब कुछ किसी के हवाले नहीं करने वाली। वह पार्थ और रियो के सामने बिजनेस की 'पावर ऑफ अटॉर्नी' देने से पहले एक मुश्किल टेस्ट रखेगी। तुलसी दोनों को 5000 बंधेज साड़ियां बेचने का एक कड़ा टास्क देगी और शर्त रखेगी कि जो भी इस टास्क को बेहतर तरीके से पूरा करेगा, विरानी साम्राज्य की चाबी उसी को मिलेगी। अंदरूनी सूत्रों की मानें तो रियो साम-दाम-दंड-भेद का इस्तेमाल करके इस टास्क में अव्वल आ जाएगा और धोखे से विरानी परिवार का पूरा बिजनेस अपने नाम कर लेगा, जिससे नंदिनी और पार्थ की जिंदगी पूरी तरह नर्क बन जाएगी।

Join Channel