W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

KSBKBT 2 08 July 2026 Spoiler Alert: करण ने उगला अपनी ही माँ के लिए ज़हर, कहा- 'इस लेडी का चेहरा भी नहीं देखना' अब क्या करेंगी तुलसी?

10:27 AM Jul 08, 2026 IST | Mahima Bhardwaj
ksbkbt 2 08 july 2026 spoiler alert  करण ने उगला अपनी ही माँ के लिए ज़हर  कहा   इस लेडी का चेहरा भी नहीं देखना  अब क्या करेंगी तुलसी
KSBKBT 2 08 July 2026 Spoiler Alert

टैलिविजन की दुनिया का सबसे मशहूर और पसंदीदा शो 'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी' इस समय एक बेहद इमोशनल और हाई-वोल्टेज ड्रामे के मोड़ पर खड़ा है। शो में पूरे 10 साल का लंबा लीप आ चुका है, जिसके बाद कहानी पूरी तरह बदल गई है। जहां एक तरफ मां यानी तुलसी वीरानी के वापस लौटने की खुशी में कुछ लोग पलकें बिछाए बैठे हैं, वहीं दूसरी तरफ घर के ही कुछ लोग उनके स्वागत में जहर उगल रहे हैं। नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है, जिसे देखकर फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं।

Advertisement

10 साल बाद हो रही है तुलसी की घर वापसी, दामिनी ने बनाई मनपसंद चीजें

KSBKBT 2 08 July 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 2 08 July 2026 Spoiler Alert ( Source : Soocial Media)

प्रोमो की शुरुआत बेहद भावुक कर देने वाली है। पूरे 10 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार तुलसी वीरानी अपने घर शांति निकेतन वापस लौट रही हैं। घर की बहू दामिनी उनकी पसंद का खाना बना रही है और पूरा परिवार डाइनिंग टेबल पर उनके साथ बैठकर खाना खाने का इंतजार कर रहा है। घर में एक अजीब सी हलचल है और ऋतिक उन्हें लेने के लिए गया हुआ है।

Advertisement

हर कोई यह सोचकर परेशान है कि 10 साल बाहर रहने के बाद मां को कैसा खाना मिला होगा और वह किस हाल में रही होंगी। लेकिन इस खुशी के माहौल के पीछे एक बहुत बड़ा तूफान छिपा हुआ है।

Advertisement

'वह लेडी इस घर में नहीं आनी चाहिए...' करण ने उगला अपनी ही मां के लिए जहर

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi New Promo
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi New Promo ( Source : Social Media)

जहां एक तरफ गौतम और दामिनी मां के स्वागत की तैयारियों में लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ करण के दिल में अपनी मां के लिए सिर्फ और सिर्फ नफरत भरी हुई है। करण गुस्से से लाल-पीला हो रहा है और साफ लफ्जों में कह देता है कि 'वह लेडी इस घर में कदम नहीं रखनी चाहिए।'

करण अपनी ही मां तुलसी को पार्थ का खूनी मानता है और उसके दिल में यह नफरत इस कदर बैठ चुकी है कि वह मां को घर में देखना भी बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। करण साफ चेतावनी देता है कि अगर वह इस घर में आईं, तो फिर तमाशा देखने के लिए तैयार रहना।

तुलसी वीरानी को लेकर आपस में भिड़े गौतम और करण, क्या टूट जाएगा शांति निकेतन?

Tulsi Virani Return in Shanti Niketan
Tulsi Virani Return in Shanti Niketan ( Source : Social Media)

तुलसी वीरानी के घर कदम रखने से पहले ही शांति निकेतन के अंदर भाई-भाई आपस में भिड़ गए हैं। गौतम जहां अपनी मां को उनका हक और घर में जगह देना चाहता है, वहीं करण दीवार बनकर खड़ा है। दोनों भाइयों के बीच तुलसी को लेकर जबरदस्त बहस और लड़ाई देखने को मिल रही है। इस लड़ाई के बीच जब तुलसी वीरानी शांति निकेतन की ये हालत देखती हैं, तो उनका दिल बुरी तरह टूट जाता है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अपनी ही औलाद की नफरत और घर की ये बर्बादी देखने के बाद तुलसी शांति निकेतन के अंदर कदम रखेंगी? या फिर वह हमेशा के लिए दूर चली जाएंगी? यह देखना आने वाले एपिसोड में बेहद दिलचस्प होगा।

Read More: Vasudha 08 July 2026 Spoiler Alert : चंद्रिका की इस एक सीक्रेट कॉल से बर्बाद हुआ वसुधा का सपना,फैक्ट्री पर..

Advertisement
Author Image

Mahima Bhardwaj

View all posts

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×