Lock Upp 2 Govinda: 'लॉक अप 2' में बंदूक लेकर पहुंचे गोविंदा, पत्नी सुनीता को देख बोले- 'सीने पर मारनी है गोली, तो लो मार लो...' फराह भी रह गईं दंग
नेटफ्लिक्स का सबसे फेमस रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर टीवी स्क्रीन तक हंगामा मचा रहा है। इस शो में बॉलीवुड के 'चीची' यानी सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज से पहले ही सबका ध्यान खींच रही हैं।
लेकिन अब इस शो में कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। शो के नए प्रोमो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है, क्योंकि अब खुद गोविंदा अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ लॉक अप की जेल में एंट्री मार चुके हैं। शो में आते ही गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता के सामने एक ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख के भी होश उड़ गए।
सुनीता के आरोपों के बाद जेल में गोविंदा की 'धमाकेदार' एंट्री

शो में सुनीता आहूजा लगातार अपनी पर्सनल लाइफ और गोविंदा से जुड़े कई बड़े राज खोल रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और शादी में मिली 'चीटिंग' को लेकर खुलकर बात की थी। सुनीता ने कहा था कि वो एक सुपरस्टार हैं, तो इस उम्र में इन बातों को सोचकर वो अपनी डायबिटीज नहीं बढ़ाना चाहतीं।
सुनीता के इन तीखे बयानों के बाद अब खुद गोविंदा अपनी बेटी टीना के साथ सुनीता के सामने आ चुके हैं। प्रोमो में जैसे ही फराह खान ने गोविंदा का स्वागत किया, तो गोविंदा ने अपने ही अंदाज में कहा, "यह लॉक वो है जो दिखाई दे रहा है, जो नजर आ रहा है। लेकिन जो नहीं दिखता, मैं उस लॉक अप से सीधे यहां आ रहा हूं।"
"सीने पर मारनी थी गोली, लो मार लो..." जब बंदूक और गोली की बात पर चौंक गए सब

गोविंदा की एंट्री के बाद शो की होस्ट फराह खान ने बात को आगे बढ़ाते हुए कुछ ऐसा पूछा कि माहौल पूरी तरह बदल गया।। फराह ने गोविंदा से चुटकी लेते हुए कहा, "तूने ऐसी सुपारी क्यों दी थी कि इसको मारो गोली?" फराह का यह सवाल सुनते ही गोविंदा ने जो जवाब दिया उसने सबको हैरान कर दिया।
गोविंदा ने सीधे कहा, "मैं तो खुद लेकर आया हूं।" यह सुनते ही फराह ने चौंककर पूछा, "क्या... गोली लाए हो?" इस पर गोविंदा ने बेहद शांत होकर जवाब दिया, "हां, गोली लाया हूं। मैंने कहा कि सीने पर मारना चाहती थी न, तो लो अब मार लो।" गोविंदा का यह बयान इस समय सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है।
शनिवार के एपिसोड में खुलेगा राज, क्या होगा सुनीता का रिएक्शन?

गोविंदा के इस 'बंदूक और गोली' वाले बयान के पीछे का असली सच क्या है, यह तो आने वाले एपिसोड में ही साफ हो पाएगा। हालांकि, मेकर्स ने प्रोमो में यह सस्पेंस बनाकर रखा है कि गोविंदा और अपनी बेटी टीना को अचानक सामने देखकर सुनीता आहूजा का क्या रिएक्शन होता है।
यह धमाकेदार एपिसोड इस शनिवार को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला है, जिसमें मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी नजर आएंगे। अब दर्शकों को इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि जब गोविंदा और सुनीता आमने-सामने बैठेंगे, तो शादी और चीटिंग के इन विवादों पर गोविंदा अपनी पत्नी को क्या सफाई देते हैं।

Join Channel