Femina Miss India का खिताब जीतने के बाद आखिर Condom Ad करने पर क्यों मजबूर हुईं ये एक्ट्रेस?, जानें वजह
Manasvi Mamgai Condom Ad: अजय देवगन के साथ फिल्म Action Jackson में नजर आने वाली एक्ट्रेस मानस्वी ममगई इन दिनों अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। उनका नाम इस समय एक मशहूर कंडोम ब्रांड के एडवर्टाइजमेंट के चलते चर्चा में है। यह देखकर लोग थोड़े हैरान हैं क्योंकि फिल्मों में काम करने के बाद मानस्वी सीधे इस एड में नजर आई हैं।
Manasvi Mamgai Career: फिल्म और मॉडलिंग में करियर
View this post on Instagram
मानस्वी ममगई ने फिल्मी दुनिया में एक्सन जैक्सन और कट्टी बट्टी जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह एक सफल मॉडल भी रह चुकी हैं। उन्होंने मिस इंडिया टूरिज्म इंटरनेशनल और मिस टूरिज्म इंटरनेशनल 2008 का खिताब भी अपने नाम कर रखा है। इसके साथ ही उन्हें फेमिना मिस इंडिया 2010 का खिताब भी मिला और उन्होंने मिस वर्ल्ड 2010 में भारत को रिप्रजेंट भी किया था।
Manasvi Mamgai Achievements: सामाजिक और राजनैतिक उपलब्धियां
/socialsamosa/media/media_files/2026/04/21/52-2026-04-21-16-19-51.jpg)
फिल्म और मॉडलिंग के अलावा मानस्वी सामाजिक कामों में भी सक्रिय रही हैं। उन्हें रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन की भारतीय राजदूत बनने का सम्मान भी मिला, जो उनके करियर की बड़ी अचीवमेंट में गिनी जाती है। हालिया वायरल हुई एड में मानस्वी का बोल्ड और हॉट अंदाज खूब चर्चा में है। इतने बड़े खिताब और फिल्मी अनुभव रखने के बाद भी यह कदम उनके फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला रहा। आजकल कई बॉलीवुड एक्ट्रेस किसी ब्रांड का चेहरा बनने से पहले कई बार सोचती हैं, लेकिन मानस्वी ने सबसे अलग अंदाज अपनाया।
Manasvi Mamgai Condom Ad: फिल्मों में आगे का रास्ता

हालांकि लंबे समय से मानस्वी हिंदी फिल्मों में काम की तलाश में हैं, लेकिन उन्हें अभी बड़े प्रोजेक्ट नहीं मिले हैं। ऐसे में एक्सन जैक्सन और कट्टी बट्टी जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं मानस्वी अब फिर से बड़े पर्दे पर कब नजर आएंगी, यह देखने वाली बात होगी। मानस्वी ममगई की कहानी कही ना कही ये दिखाती हैं कि फिल्मों, मॉडलिंग और सामाजिक योगदान के बावजूद कभी-कभी कलाकारों को अपने करियर के लिए नए रास्ते चुनने पड़ते हैं।
Read More: Fifa World Cup से ठीक पहले चोटिल हुए Neymar, ब्राजिल की फिर बढ़ी मुसीबतें

Join Channel