W3Schools
Advertisement

Mirzapur Movie Advance Booking: रिलीज़ से पहले ही करोड़ों की कमाई कर गई 'Mirzapur: The Movie', क्या बनने वाला है ओपनिंग डे रिकॉर्ड?

मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भौकाल देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले ही कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित का जलवा टिकट विंडो पर छा गया है। महज दो दिनों में फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली है और 68 हजार से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। जानिए मिर्जापुर मूवी के पहले दिन के एडवांस बुकिंग कलेक्शन, मेन रोल्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के बारे में।
01:14 PM Sep 02, 2026 IST | Mahima Bhardwaj
मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भौकाल देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले ही कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित का जलवा टिकट विंडो पर छा गया है। महज दो दिनों में फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली है और 68 हजार से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। जानिए मिर्जापुर मूवी के पहले दिन के एडवांस बुकिंग कलेक्शन, मेन रोल्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के बारे में।
mirzapur movie advance booking  रिलीज़ से पहले ही करोड़ों की कमाई कर गई  mirzapur  the movie   क्या बनने वाला है ओपनिंग डे रिकॉर्ड
Mirzapur Movie Advance Booking

अमेजन प्राइम की ब्लॉकबस्टर सीरीज 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे पर हंगामा मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur: The Movie) में फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। जैसे ही फिल्म की एडवांस बुकिंग खुली, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े। ओटीटी पर सालों तक राज करने के बाद अब कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित सिनेमाघरों की गद्दी पर कब्जा जमाने आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों और एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखकर साफ लग रहा है कि यह फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस के कई बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करने वाली है।

Advertisement

2 दिनों में बिकीं हजारों टिकटें, एडवांस बुकिंग में हुआ करोड़ों का कलेक्शन

Mirzapur Movie Advance Booking
Mirzapur Movie Advance Booking ( Source: Social Media)

एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकट खिड़की पर जो रफ्तार देखने को मिली है, उसने ट्रेड एनालिस्ट्स को भी हैरान कर दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बुकिंग खुलते ही ऑल इंडिया लेवल पर 68 हजार से ज्यादा टिकटें धड़ाधड़ बिक चुकी हैं। बिना ब्लॉक सीट्स के फिल्म ने रिलीज से पहले ही लगभग 1.98 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं अगर ब्लॉक सीट्स वाले आंकड़ों को जोड़ दिया जाए, तो यह आंकड़ा 3.34 करोड़ रुपये से भी पार चला गया है। पूर्वांचल से लेकर दिल्ली और महाराष्ट्र तक, हर जगह मिर्जापुर का ही सुरूर छाया हुआ है।

Advertisement

दिल्ली, यूपी और बिहार में छाया 'कालीन भैया' का खुमार, फुल हो रहे शो

Mirzapur movie advance booking state wise report
Mirzapur movie Advance Booking state wise report ( Source: Social Media) 

फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा दीवानगी उत्तर भारत में देखी जा रही है। दिल्ली-एनसीआर (NCR), उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में एडवांस बुकिंग की रफ्तार सबसे तेज है। अकेले दिल्ली NCR रीजन में फिल्म के दर्जनों शो अभी से 'हाउसफुल' या 'फिलिंग फास्ट' की केटेगरी में आ चुके हैं। बिहार और यूपी के छोटे-बड़े शहरों में भी दर्शक पहले दिन का पहला शो देखने के लिए बेताब हैं। जिस तरह से शो की ऑक्यूपेंसी बढ़ रही है, उससे उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन थिएटर्स में पैर रखने की भी जगह नहीं मिलने वाली है।

Advertisement

मुन्ना भैया की वापसी और नए चेहरों का तड़का, गद्दी के लिए फिर होगी जंग

Mirzapur movie A certificate
Mirzapur movie A certificate ( Source: Social Media)

'मिर्जापुर: द मूवी' की सबसे खास बात यह है कि इसमें मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) की वापसी हो रही है, जिसे लेकर फैंस सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित) और श्वेता त्रिपाठी अपने पुराने तेवर में नजर आएंगे। इस बार फिल्म में बॉलीवुड और भोजपुरी के बड़े सितारे रवि किशन और 'पंचायत' फेम जितेंद्र कुमार की भी एंट्री हुई है, जिससे कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है। 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म को सेंसर बोर्ड से 'A' सर्टिफिकेट मिला है और दर्शक अब पूर्वांचल की गद्दी के इस मुकाबले को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read More: Hanuman Ansh Vs Jawaan: 2 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास..

Advertisement
Author Image

Mahima Bhardwaj

View all posts

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×