W3Schools
Advertisement

'Mirzapur: The Movie' के रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड का बड़ा फैसला, इंटीमेट सीन्स पर चली कैंची, जानिए क्या-क्या हटा दिया गया

सेंसर बोर्ड (CBFC) ने 'मिर्जापुर: द मूवी' को 'A' (Adults Only) सर्टिफिकेट देकर रिलीज का रास्ता साफ कर दिया है। हालांकि, बड़े पर्दे पर कालीन भैया और गुड्डू पंडित के भौकाल से पहले सेंसर की कैंची बुरी तरह चली है। फिल्म से करीब 35 सेकंड के बोल्ड और इंटीमेट सीन्स पर कट लगाया गया है और ऑडियो-विजुअल टोन को 50 फीसदी तक धीमा किया गया है। 3 घंटे 17 मिनट की इस थ्रिलर फिल्म में कई अपशब्दों को बदला गया है, जबकि एक्शन और हिंसा वाले सीन्स को बिना किसी छेड़छाड़ के पास किया गया है। जानिए सेंसर बोर्ड ने मिर्जापुर मूवी में कहां-कहां कैंची चलाई है।
03:43 PM Sep 01, 2026 IST | Mahima Bhardwaj
सेंसर बोर्ड (CBFC) ने 'मिर्जापुर: द मूवी' को 'A' (Adults Only) सर्टिफिकेट देकर रिलीज का रास्ता साफ कर दिया है। हालांकि, बड़े पर्दे पर कालीन भैया और गुड्डू पंडित के भौकाल से पहले सेंसर की कैंची बुरी तरह चली है। फिल्म से करीब 35 सेकंड के बोल्ड और इंटीमेट सीन्स पर कट लगाया गया है और ऑडियो-विजुअल टोन को 50 फीसदी तक धीमा किया गया है। 3 घंटे 17 मिनट की इस थ्रिलर फिल्म में कई अपशब्दों को बदला गया है, जबकि एक्शन और हिंसा वाले सीन्स को बिना किसी छेड़छाड़ के पास किया गया है। जानिए सेंसर बोर्ड ने मिर्जापुर मूवी में कहां-कहां कैंची चलाई है।
 mirzapur  the movie  के रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड का बड़ा फैसला  इंटीमेट सीन्स पर चली कैंची  जानिए क्या क्या हटा दिया गया
Mirzapur Movie Censorship

Mirzapur Movie Censorship: ओटीटी पर अपनी छाप छोड़ने के बाद अब 'मिर्जापुर' की टोली सिनेमाघरों के बड़े पर्दे पर हंगामा मचाने के लिए तैयार है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और रवि किशन जैसे दमदार कलाकारों से सजी फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर को रिलीज हो रही है। लेकिन थिएटर्स में एंट्री से ठीक पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) के कड़े इम्तिहान से गुजरना पड़ा है।

Advertisement

अक्सर जब सिनेमा में बोल्ड सीन्स या अपशब्द आते हैं, तो सेंसर बोर्ड सख्त रुख अपनाता है। मिर्जापुर वेब सीरीज में जिस तरह का खुलापन और गाली-गलौच देखने को मिला था, उसे बड़े पर्दे पर दिखाने से पहले बोर्ड ने कई बड़े बदलाव करवा दिए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से 'A' (Adults Only) सर्टिफिकेट मिल गया है, यानी 18 साल से कम उम्र के लोग इसे सिनेमाघर में नहीं देख पाएंगे।

Advertisement

इंटीमेट सीन्स पर गिरी गाज, 35 सेकंड का सीन आउट

Mirzapur Movie Censorship
Mirzapur Movie Censorship ( Source: Social Media)

फिल्म के ट्रेलर में एक्शन और रोमांस का जो घालमेल दिखाया गया था, उसी पर सेंसर बोर्ड ने सबसे ज्यादा सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के फर्स्ट हाफ और सेकंड हाफ से लगभग 35 सेकंड के इंटीमेट सीन्स को पूरी तरह से हटा दिया गया है। इसके अलावा, जो बोल्ड सीन फिल्म में रखे गए हैं, उनके विजुअल्स और बैकग्राउंड साउंड को सेंसर बोर्ड ने सलाह दी है कि बोल्ड दृश्यों का असर और उनकी आवाज़ आधी कम की जाए। बोर्ड का मानना था कि बड़े पर्दे की ऑडियंस के हिसाब से कुछ सीन्स काफी अनकम्फर्टेबल करने वाले थे।

Advertisement

अपशब्दों पर सेंसर का चाबुक, बदले गए ये शब्द

Mirzapur Movie Bold Scenes Removed
Mirzapur Movie Bold Scenes Removed ( Source: Social Media)

मिर्जापुर की पहचान ही उसके बेबाक और देसी डायलॉग्स रहे हैं, लेकिन थिएटर्स के लिए मेकर्स को अपने इन कड़े शब्दों पर लगाम लगानी पड़ी है। सेंसर बोर्ड ने कई गलत शब्दों और गालियों को फिल्म से हटाने या बदलने की इंस्ट्रक्शन दी । 'गले से लग कर', 'कमर' जैसे शब्दों को सीन के हिसाब से म्यूट या रिप्लेस करने को कहा गया है। इसके अलावा एक सीन में इस्तेमाल किए गए जाति पर ताना कसने वाले शब्द को भी पूरी तरह से फिल्म से हटा दिया गया है। करीब 6 अलग-अलग जगहों पर शब्दों के विकल्प इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

रन टाइम 3 घंटे पार, खून-खराबे वाले सीन्स को राहत

CBFC Cuts Mirzapur Movie
CBFC Cuts Mirzapur Movie ( Source: Social Media)

सेंसर बोर्ड के इन कट्स के बाद भी फिल्म की लंबाई में कोई खास कमी नहीं आई है। 'मिर्जापुर: द मूवी' का कुल रन टाइम 197 मिनट (3 घंटे 17 मिनट और 19 सेकंड) है। इंटरवल के साथ थिएटर में दर्शक को करीब साढ़े तीन घंटे गुजारने होंगे। दिलचस्प बात यह रही कि जहां इंटीमेट सीन्स और गालियों पर सेंसर बोर्ड ने सख्ती दिखाई, वहीं फिल्म के खून-खराबे, गोलियों की बौछार और वायलेंस वाले एक्शन सीन्स में कोई ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। मेकर्स का दावा है कि बड़े पर्दे पर मिर्जापुर का भौकाल पहले से ज्यादा खतरनाक महसूस होगा।

Read More: Badshah Isha Rikhi Divorce: सामने आई Badshah और Isha के तलाक की इनसाइड स्टोरी, इस..

Advertisement
Author Image

Mahima Bhardwaj

View all posts

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×