Monalisa ने बिकिनी में दिखाई दिलकश अदाएं, फोटोज़ देख आप भी हार बैठेंगे अपना दिल
मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और टेलीविजन ऐसी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिनके करोड़ों में चाहने वाले हैं। खास तौर पर मोनालिसा की अदाओं का खूमार तो लोगों पर इस तरह सवार रहता है कि मानों हर कोई उनकी एक झलक देखने को बेताब हो। फैंस अक्सर उनकी लाइफ की जुड़ी हर एक छोटी से छोटी जानकारी के बारे में पता लगाने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। यही वजह है कि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ इंटरेक्ट करते हुए उन्हें अपनी लाइफ की अपडेट देती रहती हैं. हालांकि हाल ही में भोजपुरी डीवा ने कुछ फोटोज़ शेयर की हैं, जिसने देखते ही देखते फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है.
Monalisa New Look: इंस्टाग्राम पर मोनालिसा ने शेयर की बोल्ड वीडियो

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मोनालिसा अपने बोल्ड लुक और रोल के लिए फेमस हैं. वहीं आए दिन वो सोशल मीडिया पर अपने बिकिनी और बॉडी रिवीलिंग कपड़ों की फोटोज शेयर कर के कहर ढाती दिखाई देती हैं और इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्ट्रेस इन दिनों वेकेशन पर हैं और ऐसे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो बिकिनी पहनकर स्विम करती दिख रही हैं. इन फोटोज़ को देखने के बाद अब हर किसी के दिल की धड़कन तेजी से चलती हुई नजर आ रही है।
फैंस के मजेदार कमेंट्स

मोनालिसा के बोल्ड लुक की तस्वीरों पर फैंस कमेंट करने से भी खुद को रोक नहीं पाए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि पानी में आग लगा दी। तो वहीं दूसरे ने लिखा तुम और तुम्हारा पूल के लिए प्यार। वहीं कुछ यूजर ने तो ये तक कह दिया कि कौन कहेगा कि मोनालिसा 45 साल की हैं। फैंस के इस तरह के कमेंट्स को देखने के बाद ये साफ पता चलता है कि मोनालिसा के चाहने वाले उनसे कितना प्यार करते हैं।
कैसा रहा मोनालिसा का करियर

अगर मोनालिसा के करियर को लेकर बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बी-ग्रेड मूवीज से की थी। जिनमें उनके रोल को देखकर काफी लोगों ने उन्हें पसंद भी किया था। आपको बता दें कि मोनालिसा ने अब तक करीब 25 बी-ग्रेड मूवीज में काम किया है। इसके बाद उनकी एंट्री भोजपुरी सिनेमा में हुई और फिर वो टीवी पर आ गईं। मोनालिसा के पर्सनल लाइफ को लेकर अगर बात करें तो वो पिछले काफी सालों से मां बनने की चाहत लिए बैठी है, लेकिन वो अपना बच्चा अब तक कंसीव नहीं कर पाई हैं।
मां बनना चाहती हैं मोनालिसा

कई इंटरव्यू में मोनालिसा ने ये बताया है कि वो जल्द से जल्द मां बनना चाहती हैं। उनके पति विक्रांत सिंह भी इस बात को कई बार कह चुके हैं कि उनके मन में पापा बनने की चाहत पनपती रहती हैं। लेकिन कई कारणों से मोनालिसा बच्चा कंसीव नहीं कर पा रही हैं। मोनालिसा के पति विक्रांत ने तो यहां तक भी कह दिया था कि उनके रिश्तेदार अक्सर उन्हें बच्चा ना होने के लिए ताने भी मारते हैं। हालांकि मोनालिसा की ये कोशिश आने वाले समय में कामयाब हो पाएगी या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा।
Read More: Diljit Dosanjh की ‘सतलुज’ पर फिर लगा बैन, ZEE5 से हटाई गई फिल्म- जानें क्यों?

Join Channel