Parmish Verma अपनी पत्नी को देने वाले हैं तलाक!, जानें कबसे शुरू हुई सिंगर की हरमन बरार संग रिलेशनशिप की चर्चा?
पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर-एक्टर परमीश वर्मा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। क्योंकि उनका नाम लंबे समय से हरमन बरार के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों की मुलाकात और साथ में काम करने के बाद उनकी नजदीकियों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं सामने आती रही हैं। वहीं हरमन बरार के बर्थडे पर परमीश वर्मा की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इन अटकलों को एक बार फिर हवा भी दे दी थी। लेकिन क्या आपको पता है कि परमीश और हरमन के बीच असल में नज़दिकीयां कहां से बढ़नी शुरू हुई थी।

परमिश और हरमन ने पंजाबी म्यूजिक वीडियो "देखी जा" (Dekhi Ja) में एक साथ काम किया था, जिसके बाद से ही दोनों अक्सर इंस्टाग्राम रील्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में साथ नजर आने लगे थे। ऐसे में रील्स और पोस्ट के जिरए जिस तरह ये दोनों एक दूसरे से क्लोज़नेस दिखा रहे थे, उसे देखने के बाद से ही हर कोई इस बात की अटकले लगाने लगा था कि इनके बीच कुछ तो चल रहा है। लेकिन अपने रिलेशनशिप की बात को दोनों में से किसी ने भी एक्सेप्ट नहीं किया था।
‘हैप्पी बर्थडे लव’ लिखकर किया विश

फिर इस साल की शुरूआत में दोनों के डेटिंग की अफवाहों ने पहली बार तब ज़ोर पकड़ा, जब उन्होंने गोवा में न्यू ईयर (2026) एक साथ मनाया था। इसके बाद जुलाई 2026 में भी दोनों के कुछ वीडियो वायरल हुए थे, जिसे देखने के बाद इनके डेटिंग की अफवाहे सच लगने लगीं थी। लेकिन अब फाइनली जिस तरह हरमन बरार के बर्थडे पर परमीश वर्मा ने सोशल मीडिया स्टोरी पर उनकी एक तस्वीर शेयर की और उसके साथ ‘हैप्पी बर्थडे लव’ लिखा। उसने इस बात को कन्फर्म कर दिया है कि दोनों एक दूसरे को डेट तो कर रहे हैं।
आपको बता दें कि कुछ ही समय में इस स्टोरी का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। कई यूजर्स ने इसे महज बर्थडे विश न मानते हुए दोनों के रिश्ते को जोड़ना शुरू कर दिया हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दावा किया है कि यह पोस्ट दोनों के करीब आने की ओर इशारा करती है।
तस्वीर में दिखे निशानों पर भी हुई चर्चा

परमीश वर्मा की ओर से शेयर की गई तस्वीर में हरमन बरार की गर्दन पर कुछ निशान भी नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने इन निशानों को लेकर भी तरह-तरह के अनुमान लगाए और इन्हें ‘लव-बाइट्स’ से जोड़ दिया। हालांकि, सिर्फ तस्वीर के बेस पर इन निशानों की असली वजह तय नहीं की जा सकती। इसलिए फिलहाल इससे जुड़ी बातों को सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों से ज्यादा कुछ नहीं माना जा सकता। वहीं परमीश और हरमन की तरफ से कोई ऑफिशियल पुष्टि ना होने तक किसी भी रिज़ल्ट पर पहुंचना सही नहीं होगा।
Parmish Verma Divorce: गुनीत कौर से शादी कर चुके हैं परमीश वर्मा

अगर परमीश वर्मा की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो उनकी शादी साल 2021 में गुनीत ग्रेवाल से हुई थी और उनकी एक बेटी (सदा) भी है। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें हैं कि गुनीत और परमिश के बीच तलाक का प्रोसीजर चल रहा है, जिसके बाद परमिश ने हरमन के साथ अपने इस नए रिश्ते को जगजाहिर किया है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो समय आने पर ही पता चल पाएगा।
फिलहाल सोशल मीडिया पर परमीश वर्मा की पोस्ट और हरमन बरार की तस्वीर को लेकर फैंस के बीच अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या परमीश वर्मा या हरमन बरार आने वाले समय में इन चर्चाओं पर कोई ऑफिशियल रिएक्शन देते हैं या नहीं।

Join Channel