क्या Parmish Verma अपनी पत्नी गुनीत कौर को दे रहे हैं धोखा? हरमन बरार पर 'हैप्पी बर्थडे लव' वाली पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर और एक्टर परमीश वर्मा एक बार फिर हरमन बरार के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की मुलाकात, साथ में काम करने और डेटिंग की खबरें पहले भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। हालांकि अब हरमन बरार के बर्थडे पर परमीश वर्मा की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इन चर्चाओं को फिर से हवा दे दी है। लेकिन, परमीश वर्मा और हरमन बरार ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर किसी तरह की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
'हैप्पी बर्थडे लव' ने खींचा फैंस का ध्यान

हरमन बरार के बर्थडे पर परमीश वर्मा ने उनकी एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया स्टोरी पर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे लव'। ऐसे में पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस ने इसे नॉर्मल बर्थडे विश मानने के बजाय दोनों की नजदीकियों से जोड़ना शुरू कर दिया। कुछ ही समय में इस स्टोरी के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। कई यूजर्स ने अपने अंदाज में पोस्ट का अलग-अलग मतलब निकाला और कई लोगों ने इसे दोनों के रिश्ते की ओर इशारा करते हुए बताया कि अब दोनों एक हो चुके हैं।
तस्वीर में नजर आए निशानों पर भी हुई चर्चा

परमीश वर्मा की पोस्ट में हरमन बरार की गर्दन पर कुछ निशान भी दिखाई दे रहे थे। सोशल मीडिया के कुछ यूजर्स ने इन निशानों को 'लव-बाइट्स' से जोड़ दिया। इसके बाद इन अटकलों को और ज्यादा हवा मिल गई। हालांकि, सिर्फ तस्वीर के बेस पर इन निशानों की असली वजह बताना पॉसीबल नहीं है। इसलिए फिलहाल इस तरह की बातों को सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है। ऐसे में किसी भी रिज़ल्ट पर पहुंचने से पहले दोनों की ओर से ऑफिशियल बयान का इंतजार करना जरूरी है।
पहले भी साथ को लेकर हुई है चर्चा

परमीश वर्मा और हरमन बरार का नाम पहले भी एक-दूसरे के साथ जुड़ चुका है। दोनों की मुलाकातों और साथ में काम करने की वजह से उनके नजदीकियों की खबरें सोशल मीडिया पर सामने आती रही हैं। इसके बाद दोनों की डेटिंग को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हुईं। अब हरमन के बर्थडे पर परमीश की 'Love' वाली पोस्ट ने एक बार फिर इस टॉपिक को चर्चा में ला दिया है। हालांकि, जब तक दोनों खुद अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं करते, तब तक इसे ऑफिशियल रिलेशनशिप कहना जल्दबाजी होगी।
शादीशुदा हैं परमीश वर्मा

परमीश वर्मा की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो वह गुनीत कौर के साथ शादी कर चुके हैं। ऐसे में हरमन बरार के साथ उनके रिश्ते की सोशल मीडिया चर्चाओं के बीच उनकी शादीशुदा जिंदगी भी दोबारा सुर्खियों में आ गई है। फिलहाल वायरल पोस्ट और तस्वीर को लेकर फैंस के बीच कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में अब ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि परमीश वर्मा और हरमन बरार इस मामले पर कोई सफाई या ऑफिशियल बयान देते हैं या नहीं।
Read More: ‘3 Idiots’ विवाद पर सोनम वांगचुक ने आमिर खान को दिया करारा जवाब, कहा- ‘उन्हें शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस है’

Join Channel