W3Schools
Advertisement

Pradeep Rawat Death Reason: बॉलीवुड और साउथ में पसरा मातम, जानिए 'लगान' फेम Pradeep Rawat के निधन के पीछे की असली वजह

गजनी', 'लगान' और 'महाभारत' फेम फेमस एक्टर प्रदीप रावत का 74 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन हो गया। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। चार दशकों के करियर में 100 से अधिक फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाने वाले इस दिग्गज कलाकार के जाने से पूरा बॉलीवुड और साउथ सिनेमा शोक में है।
11:16 AM Aug 05, 2026 IST | Mahima Bhardwaj
गजनी', 'लगान' और 'महाभारत' फेम फेमस एक्टर प्रदीप रावत का 74 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन हो गया। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। चार दशकों के करियर में 100 से अधिक फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाने वाले इस दिग्गज कलाकार के जाने से पूरा बॉलीवुड और साउथ सिनेमा शोक में है।
pradeep rawat death reason  बॉलीवुड और साउथ में पसरा मातम  जानिए  लगान  फेम pradeep rawat के निधन के पीछे की असली वजह
Pradeep Rawat Death Reason

इंडियन सिनेमा में अपनी कड़क आवाज, रौबदार चाल-ढाल और अपनी ज़बरदस्त विलेन की एक्टिंग से सालों तक दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले फेमस एक्टर प्रदीप रावत का निधन हो गया है। 74 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली, जिससे पूरा एंटरटेनमेंट की दुनिया और उनके चाहने वाले गहरे शोक में डूब गए हैं। पर्दे पर अपनी खतरनाक विलेनगिरी से लोगों को डराने वाले प्रदीप रावत असल जिंदगी में बेहद सादगी पसंद और मिलनसार इंसान थे।

Advertisement

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी बनी निधन की वजह

Pradeep Rawat Death Reason
Pradeep Rawat Death Reason ( Source: Social Media) 

प्रदीप रावत के अचानक चले जाने से फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही था कि आखिर उनकी मौत किस वजह से हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक्टर पिछले काफी समय से कैंसर जैसी जानलेवा और गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उम्र के इस पड़ाव पर वे लगातार इस बीमारी का इलाज करा रहे थे, लेकिन बीते कुछ हफ्तों में उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी।

Advertisement

तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की एक खास टीम उनका इलाज कर रही थी। लगभग एक महीने तक अस्पताल में मौत से जिंदगी की जंग लड़ने के बाद आखिरकार उनकी सांसें थम गईं। उनके मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने खुद सामने आकर इस दुखद खबर को सही बताया कि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।

Advertisement

'अश्वत्थामा' से मिली पहचान, फिर 'गजनी' बनकर पर्दे पर दिखाया खौफ

Pradeep Rawat passes away
Pradeep Rawat Passes Away ( Source: Social Media) 

प्रदीप रावत का जन्म 21 जनवरी 1952 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था, और उनका एक्टिंग का सफर काफी शानदार रहा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान बी.आर. चोपड़ा के इतिहास से जुड़े फेमस शो 'महाभारत' से मिली। इस सीरियल में उन्होंने गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र 'अश्वत्थामा' का किरदार इतनी शिद्दत से निभाया कि लोग उन्हें असली जिंदगी में भी पहचानने लगे।

इसके बाद उन्होंने 1985 की फिल्म 'ऐतबार' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा और 90 के दशक में 'अग्निपथ', 'कोयला', 'सरफरोश' और 'मेजर साहब' जैसी बड़ी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग दिखाई। साल 2001 में आई आमिर खान की ऑस्कर-नॉमिनेटेड फिल्म 'लगान' में 'देवा सिंह सोढ़ी' के रूप में भी उनके काम की जमकर सराहना हुई। लेकिन उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब उन्होंने 2005 की तमिल फिल्म 'गजनी' और फिर 2008 में आमिर खान के साथ इसके हिंदी रीमेक में मेन विलेन 'गजनी धर्मात्मा' का रोल निभाया। इस एक किरदार ने उन्हें हर घर में फेमस कर दिया।

चार दशकों का लंबा सफर और साउथ सिनेमा में दबदबा

Pradeep Rawat Died
Pradeep Rawat Died ( Source: Social Media) 

प्रदीप रावत ने अपने चार दशक लंबे एक्टिंग करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने केवल बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और नेपाली जैसी भाषाओं की 100 से अधिक फिल्मों में काम किया। साउथ सिनेमा में उनकी खलनायकी का एक अलग ही जलवा था, जिसके लिए उन्हें साल 2004 में प्रेस्टीजियस 'फिल्मफेयर अवॉर्ड (तेलुगु)' और 'नंदी अवॉर्ड' से भी सम्मानित किया गया।

उन्हें हाल ही में इतिहास पर बनी फिल्म 'छावा' में देखा गया था। जो उनके करियर की आखिरी फिल्मों में से एक साबित हुई। भले ही बीमारी के कारण वे शारीरिक रूप से शांत हो गए हों, लेकिन पर्दे पर निभाई गई उनकी खलनायकी और उनका बेमिसाल एक्टिंग हमेशा जिंदा रहेगा।

कैंसर की वजह से प्रदीप रावत का दुनिया से चले जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ वे एक बेहद सीधे और सरल इंसान थे। उनकी जगह को भर पाना इंडस्ट्री के लिए आसान नहीं होगा।

Read More: KSBKBT 2 05 August 2026 Spoiler Alert: “हम किसी के बाप का नहीं खाते” खाना ऑर्डर करने..

Advertisement
Author Image

Mahima Bhardwaj

View all posts

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×