Raghav Juyal Dating Shehnaaz Gill: राघव जुयाल के बर्थडे पर शहनाज गिल ने सबके सामने थामा हाथ, वीडियो देख फैंस बोले- 'रिश्ता पक्का समझें?'
अपनी कातिल मुस्कान, चुलबुले अंदाज और बेबाक बयानों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली 'पंजाब की कैटरीना कैफ' यानी शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सोशल मीडिया पर कभी अपनी सादगी तो कभी अपनी तस्वीरों से तहलका मचाने वाली शहनाज एक बार फिर इंटरनेट पर छा गई हैं।
लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया फोटोशूट या फिल्म नहीं, बल्कि राघव जुयाल के बर्थडे बैश से आया एक वीडियो है। इस वीडियो में दोनों के बीच की नजदीकियों ने एक बार फिर उनके अफेयर की चर्चाओं को हवा दे दी है, जिसे देख फैंस भी हैरान रह गए हैं। आखिर इस वायरल वीडियो में ऐसा क्या है और दोनों के बीच क्या खिचड़ी पक रही है? चलिए आपको बताते हैं पूरी कहानी।
राघव के जन्मदिन पर शहनाज का स्पेशल गेस्ट अपीयरेंस, हाथों में हाथ डाले आए नजर

मुंबई में फेमस डांसर और एक्टर राघव जुयाल के जन्मदिन पर एक शानदार पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में वैसे तो बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे थे, लेकिन सारी लाइमलाइट शहनाज गिल और राघव जुयाल ने लूट ली। पार्टी से बाहर निकलते वक्त का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राघव जुयाल काफी प्यार से शहनाज गिल का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। राघव भीड़ और पैपराजी (फोटोग्राफर्स) से शहनाज को बचाते हुए उन्हें गाड़ी तक ले जाते दिख रहे हैं। दोनों के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान थी, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।
एक ही गाड़ी में बैठकर हुए रवाना, वीडियो देख फैंस बोले- 'रिश्ता कन्फर्म'
View this post on Instagram
पार्टी खत्म होने के बाद राघव जुयाल और शहनाज गिल अलग-अलग नहीं, बल्कि एक ही गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हुए। वीडियो में देखा जा सकता है कि राघव बहुत ही केयरिंग अंदाज में शहनाज को गाड़ी में बिठाते हैं और खुद भी उनके साथ बैठ जाते हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट्स करने लगे है। कई फैंस का कहना है कि अब दोनों को अपना रिश्ता छुपाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनकी केमिस्ट्री सब कुछ बयां कर रही है।
हालांकि, इस वीडियो और अपने रिश्ते पर अभी तक न तो शहनाज ने और न ही राघव ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट दिया है। राघव जुयाल के इस प्रोटेक्टिव अंदाज को देखकर जहाँ उनके चाहने वाले बेहद खुश हैं और कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि 'राघव बेहद केयरिंग पार्टनर हैं 'और इन दोनों की जोड़ी स्क्रीन से लेकर रीयल लाइफ में कमाल की लगती है
'किसी का भाई किसी की जान' के सेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी की चर्चा

आपको बता दें कि शहनाज गिल और राघव जुयाल के अफेयर की खबरें नई नहीं हैं। इन दोनों के अफेयर के चर्चे तब शुरू हुए थे, जब दोनों ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में एक साथ काम किया था। फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी सलमान खान ने हिंट दिया था कि सेट पर किसी दो लोगों के बीच कुछ पक रहा है, जिसके बाद से ही फैंस राघव और शहनाज का नाम जोड़ने लगे थे। इसके बाद भी कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया। अब राघव के इस बर्थडे बैश के वीडियो ने एक बार फिर दोनों के रिश्ते पर मुहर लगाने जैसी सिचुएशन पैदा कर दी है।

Join Channel