W3Schools
Advertisement

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को झटका: दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई 3 महीने की जेल, लगा भारी जुर्माना

06:42 PM Jul 10, 2026 IST | Anjali Dahiya
rajpal yadav cheque bounce case  बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को झटका  दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई 3 महीने की जेल  लगा भारी जुर्माना
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case( Source: Social Media)

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं। चेक बाउंस होने के एक मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी दोषसिद्धि को बरकरार रखते हुए उन्हें 3 महीने जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने उन पर भारी जुर्माना भी लगाया है। शुक्रवार, 10 जुलाई को मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया, जिसके बाद अभिनेता को दोबारा जेल जाना होगा।

Advertisement

दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के मुताबिक, अभिनेता राजपाल यादव को कुल 3 महीने जेल

Delhi High Court on Rajpal Yadav
Delhi High Court on Rajpal Yadav( Source: Social Media)

हाई कोर्ट ने चेक बाउंस के सभी 7 मामलों में राजपाल यादव को 3-3 महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई है।कोर्ट के आदेश के अनुसार ये सभी सजाएं एक साथ (concurrently) चलेंगी, जिसका मतलब है कि उन्हें अलग-अलग नहीं बल्कि कुल मिलाकर केवल 3 महीने ही जेल में रहना होगा।जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ राजपाल यादव की याचिकाओं को खारिज करते हुए उनकी दोषसिद्धि को बरकरार रखा।अदालत ने कहा कि राजपाल यादव को अपने अंडरटेकिंग का पालन करने के लिए कई मौके दिए गए थे, लेकिन बार-बार अवसर मिलने के बाद भी उन्होंने इसका पालन नहीं किया।

Advertisement

राजपाल यादव से जुड़े चेक बाउंस मामले और जुर्माने

delhi high court upholds conviction rajpal yadav
delhi high court upholds conviction rajpal yadav( Source: Social Media)

दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस के सभी सात मामलों में अभिनेता राजपाल यादव पर भारी जुर्माना लगाया है,सातों मामलों को मिलाकर उन पर कुल ₹7.35 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। हर एक मामले में ₹1.05 करोड़ का जुर्माना तय किया गया है।

Advertisement

आदेश के मुताबिक, प्रत्येक मामले के ₹1.05 करोड़ में से ₹1 करोड़ 4 लाख 75 हजार शिकायतकर्ता को दिए जाएंगे, जबकि बाकी के ₹25 हजार राज्य सरकार के खाते में जमा होंगे।

क्या है यह पूरा मामला?

delhi high court upholds conviction rajpal yadav( Source: Social Media)
delhi high court upholds conviction rajpal yadav( Source: Social Media)

यह विवाद साल 2010 से शुरू हुआ था, फिल्म के लिए लोन राजपाल यादव ने साल 2010 में 'अता पता लापता' नाम की एक फिल्म बनाई थी। इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने ₹5 करोड़ का लोन लिया था (हालांकि उनका कहना था कि यह एक इन्वेस्टमेंट था)। वह इस लोन को समय पर चुका नहीं पाए, जिसके कारण ब्याज सहित यह रकम बढ़कर ₹9 करोड़ हो गई। इसी मामले में लोन न चुका पाने और चेक बाउंस होने के कारण उन्होंने 5 फरवरी 2026 को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। उस मुश्किल समय में सोनू सूद सहित फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने उनकी मदद की थी।

राजपाल यादव के बयान: "मैं चलती-फिरती चेकबुक हूं"

delhi high court upholds conviction rajpal yadav( Source: Social Media)
delhi high court upholds conviction rajpal yadav( Source: Social Media)

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने अपने काम और आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ बड़े दावे किए थे, उन्होंने दावा किया था कि आने वाले सालों में उनके पास ब्रांडिंग के लिए करीब ₹1200 करोड़ का काम है। उनके पास 4 बड़े एग्रीमेंट हैं (फिल्में अलग) जिनमें कुछ प्रोजेक्ट्स ₹200 करोड़ से लेकर ₹2000 करोड़ तक के हैं। इसमें कुछ उनकी फीस है और कुछ में उनका शेयर है। साथ ही उनकी 10 फिल्में भी लाइन में थीं।

उन्होंने कहा था, "मैं पैसों से घिरा हुआ हूं, राजपाल चलती-फिरती चेकबुक है। मैं पैसा कमाता हूं और लोगों को कमाने में मदद करता हूं, कई घर इस पर निर्भर हैं।"राजपाल यादव हाल ही में 'भूत बंगला' और 'वेलकम टु द जंगल' जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आए थे, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

Also Read: Raghav Juyal Dating Shehnaaz Gill: राघव जुयाल के बर्थडे पर शहनाज गिल ने सबके सामने थामा हाथ, वीडियो देख फैंस बोले- ‘रिश्ता पक्का समझें?’

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

Advertisement
Advertisement
×