Ram Charan का Bodyguard निकला खतरनाक MMA फाइटर, एक्टर को छूने की कोशिश की तो फैन को हवा में उठाकर किया बाहर
Ram Charan Bodyguard Kevin Kunta: साउथ के सुपरस्टार और 'आरआरआर' फेम राम चरण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) को लेकर छाए हुए हैं। फिल्म का क्रेज तो फैंस के सिर चढ़कर बोल ही रहा है, लेकिन इसी बीच राम चरण से ज्यादा सुर्खियां उनके एक बॉडीगार्ड ने बटोर ली हैं। इस बॉडीगार्ड का नाम है केविन कुंता (Kevin Kunta)।
अपने कड़क शरीर, अच्छे लुक और चीते जैसी फुर्ती की वजह से केविन इस समय इंटरनेट पर छाए हुए हैं। फिल्म 'पेड्डी' के एक प्री-रिलीज़ इवेंट से केविन का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इवेंट में राम चरण और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर स्टेज पर मौजूद थे, तभी अचानक एक क्रेजी फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर राम चरण की तरफ बढ़ने लगा। इससे पहले कि वो एक्टर को छू पाता, केविन ने पलक झपकते ही उसे हवा में उठा लिया और पीछे धकेल दिया। इस आपाधापी में पास बैठी जाह्नवी कपूर भी बाल-बाल गिरने से बचीं। आइए आपको बताते हैं इस वायरल 'सुपरमैन' बॉडीगार्ड की पूरी कहानी।
Ram Charan Bodyguard Kevin Kunta: कौन है ये सूट-बूट वाला खतरनाक बॉडीगार्ड केविन कुंता? जानिए इसकी असली पहचान

राम चरण के साथ परछाई की तरह रहने वाले इस बॉडीगार्ड का असली नाम 'अब्दु कदीर सोवे' है। केविन असल में पश्चिम अफ्रीका के रहने वाले हैं।, लेकिन फिलहाल वो इटली के फ्लोरेंस शहर में रहते हैं। केविन कोई साधारण बॉडीगार्ड नहीं हैं, बल्कि वो एक इंटरनेशनल प्रोफेशनल एमएमए (Mixed Martial Arts) फाइटर हैं।
6 फीट 5 इंच लंबे केविन मिडिलवेट डिवीज़न में फाइट करते हैं और कई बड़े मुकाबले जीत चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनके शानदार सूट, महंगी घड़ियां और स्टाइलिश लुक को देखकर फैंस उन्हें किसी हॉलीवुड फिल्म का विलेन या फिर बड़ा हीरो बता रहे हैं। खुद राम चरण ने एक इंटरव्यू में हंसते हुए कहा, "आप लोगों ने केविन को इतना फेमस कर दिया है कि अब मुझे उसे बाहर भेजने में भी डर लगता है। लोग उसे मेरे राज उगलवाने के लिए चॉकलेट या बिस्कुट की रिश्वत दे सकते हैं।" राम चरण ने बताया कि केविन पिछले 4 सालों से उनके परिवार और बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
Peddi Pre Release Event Video: केविन ने पलक झपकते ही सिखाया सबक

यह पूरा मामला राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'पेड्डी' के एक प्रमोशनल इवेंट का है। स्टेज पर राम चरण, जाह्नवी और बोमन ईरानी जैसे बड़े स्टार्स बैठे थे। तभी अचानक एक दीवाना फैन सिक्योरिटी तोड़कर राम चरण की तरफ भागने लगा। माहौल अचानक स्ट्रेसफुल हो गया, लेकिन केविन कुंता की नजरें बाज की तरह स्टेज पर ही टिकी थीं।
केविन ने बिना एक सेकंड गंवाए उस फैन को दबोचा और हवा में उठाकर स्टेज से दूर कर दिया। केविन की फुर्ती इतनी तेज थी कि पास बैठी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी अचानक हुए इस इंसिडेंट से घबरा गईं और वो गिरते-गिरते बचीं। हालांकि, बाद में बड़े दिल वाले राम चरण ने उस फैन को खुद अपने पास बुलाया, उससे बात की और उसके साथ प्यार से फोटो भी खिंचवाई। लेकिन इस घटना के बाद से केविन का ये वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर फैल गया है।
Kevin Kunta MMA Fighter: कमाई के मामले में बड़े-बड़े कप्तानों को देते हैं मात

केविन कुंता की पॉपुलैरिटी बढ़ने के साथ ही अब हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर राम चरण अपने इस खास बॉडीगार्ड को कितनी सैलरी देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और अंदाज़ों की मानें तो केविन कुंता को राम चरण की सुरक्षा के लिए हर दिन के 2 लाख से 4 लाख रुपये तक मिलते हैं। अगर ये दावे सच हैं, इसी वजह से केविन अब भारतीय सिनेमा के सबसे महंगे बॉडीगार्ड्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।
फिल्म 'पेड्डी' के प्रमोशन के दौरान मुंबई, भोपाल और बेंगलुरु जैसे शहरों में जब भी राम चरण पहुंचे, केविन ने भीड़ को इतनी समझदारी और स्टाइल से संभाला कि अब लोग राम चरण के साथ-साथ केविन के भी फैन हो गए हैं। केविन ने खुद भी सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस से मिल रहे इस बेइंतहा प्यार के लिए हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया है।

Join Channel