W3Schools
Advertisement

फिल्म 'रामायण' में Ranbir Kapoor की कास्टिंग पर फिर शुरू हुई कॉन्ट्रोवर्सी, एक्ट्रेस Nikita Rawal ने करी माफी की मांग

एक्ट्रेस निकिता रावल ने फिल्म रामायण में भगवान श्रीराम की भूमिका के लिए रणबीर कपूर की कास्टिंग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने रणबीर के पुराने 'बीफ' संबंधी बयान का जिक्र करते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की और कहा कि ऐसे किरदार निभाने वाले कलाकारों को लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर समर्थन और विरोध, दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
01:37 PM Aug 05, 2026 IST | Rishabh Pandey
एक्ट्रेस निकिता रावल ने फिल्म रामायण में भगवान श्रीराम की भूमिका के लिए रणबीर कपूर की कास्टिंग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने रणबीर के पुराने 'बीफ' संबंधी बयान का जिक्र करते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की और कहा कि ऐसे किरदार निभाने वाले कलाकारों को लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर समर्थन और विरोध, दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
फिल्म  रामायण  में ranbir kapoor की कास्टिंग पर फिर शुरू हुई कॉन्ट्रोवर्सी  एक्ट्रेस nikita rawal ने करी माफी की मांग
Ramayana film Controversy

नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चाओं का दौर लगातार जारी है। इस बीच एक्ट्रेस निकिता रावल ने भगवान श्रीराम के किरदार के लिए रणबीर कपूर के सेलेक्शन पर अपना रिएक्शन देते हुए एक नई बहस छेड़ दी है। उनका कहना है कि भगवान राम जैसे पूजनीय चरित्र को निभाना सिर्फ एक्टिंग का विषय नहीं है, क्योंकि उससे जुड़े इमोशन्स और जिम्मेदारियों को समझना भी बेहद जरूरी है।

Advertisement

Ramayana film Controversy: भगवान राम सिर्फ किरदार नहीं, करोड़ों लोगों की आस्था

एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान निकिता रावल ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की श्रद्धा, संस्कृति और आदर्शों के प्रतीक हैं। ऐसे में इस भूमिका को निभाने वाले कलाकार को दर्शकों की धार्मिक भावनाओं और सामाजिक उम्मीदों का सम्मान करना चाहिए। बातचीत के दौरान निकिता ने रणबीर कपूर के उस पुराने बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने खुद को "बिग बीफ गाइ" बताया था। एक्ट्रेस का मानना है कि भगवान श्रीराम का किरदार निभाने से पहले रणबीर को इस कमेंट पर ऑफिशियल रूप से अपनी सिचुएशन साफ करनी चाहिए।

Advertisement

ऑफिशियल माफी की मांग

Nikita Rawal Wnts Apology From Ranbir Kapoor
Nikita Rawal Wnts Apology From Ranbir Kapoor (Source: Google)

निकिता रावल ने रणबीर कपूर से अपने पुराने कमेंट के लिए ऑफिशियल रूप से माफी मांगने की अपील की। उन्होंने उन लोगों से भी सपोर्ट मांगा जो उनकी राय से सहमत हैं और कहा कि वो सोशल मीडिया पर #BoycottRanbirKapoor कैंपेन के जरिए अपनी आवाज उठा सकते हैं, जब तक उनकी नजर में प्रॉपर एक्सप्लेनेशन या माफी नहीं दी जाती।

Advertisement

सोशल मीडिया पर बंटी राय

Social Media Response On Ranbir Kapoor
Social Media Response On Ranbir Kapoor (Source: Google)

निकिता के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ यूजर्स ने उनकी बात का समर्थन करते हुए धार्मिक भावनाओं के सम्मान की बात कही, जबकि कई लोगों का मानना है कि किसी कलाकार के पर्सनल खान-पान की पसंद या पुराने बयान के आधार पर उसकी एक्टिंग एबीलिटी या किसी रोल के लिए सूटेबिलीटी तय नहीं की जानी चाहिए।

'रामायण' को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट

Ramayna Film News
Ramayna Film News (Source: Google)

यह पूरा विवाद ऐसे समय सामने आया है जब निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। हाल ही के सालों की सबसे चर्चित भारतीय फिल्मों में शामिल इस प्रोजेक्ट की कास्टिंग से जुड़ी हर खबर लगातार सुर्खियां बटोर रही है, जिससे फिल्म को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है।

Read More: Sunny Deol का एक बयान उनकी फिल्म ‘रामयण’ पर डालेगा असर!, जानें पाकिस्तान से जुड़े सवाल पर एक्टर ने क्या दिया जवाब?

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×