W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Don 3 Controversy: रणवीर सिंह के आगे नहीं चली Farhan Akhtar की 'डॉन'गिरी, legal Notice मिलते ही फेडरेशन ने बदला फैसला, बैकफुट पर आए मेकर्स

03:32 PM Jun 03, 2026 IST | Mahima Bhardwaj
don 3 controversy  रणवीर सिंह के आगे नहीं चली farhan akhtar की  डॉन गिरी  legal notice मिलते ही फेडरेशन ने बदला फैसला  बैकफुट पर आए मेकर्स
Ranveer Singh Legal Notice FWICE

Ranveer Singh Legal Notice FWICE: बॉलीवुड के 'बाजीराव' यानी रणवीर सिंह और फिल्म 'डॉन 3' को लेकर मचा घमासान अब एक नए मोड़ पर आ गया है। फिल्म से अचानक बाहर होने के बाद मुश्किलों से घिरे रणवीर सिंह ने अब ऐसा कानूनी दांव खेला है कि पूरी इंडस्ट्री में खलबली मच गई है।

Advertisement

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE), जिसने कुछ ही समय पहले रणवीर सिंह पर 'नॉन-कोऑपरेशन' (असहयोग) का फरमान जारी कर उन पर एक तरह का बैन लगा दिया था, वह अब बैकफुट पर आ गया है। रणवीर सिंह की तरफ से भेजे गए कड़े लीगल नोटिस का असर ऐसा हुआ कि फेडरेशन ने तुरंत अपना फैसला वापस ले लिया है और अब बातचीत का रास्ता तलाश रहा है।

Advertisement

Ranveer Singh Legal Notice FWICE: रणवीर सिंह के लीगल नोटिस का जोरदार प्रहार, झुकने को मजबूर हुआ फेडरेशन

Ranveer Singh Legal Notice FWICE
Ranveer Singh Legal Notice FWICE ( Source : Social Media)

बॉलीवुड से आ रही ताजा खबरों के मुताबिक, FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी किए गए अपने सख्त इंस्ट्रक्शन को तुरंत  वापस ले लिया है। दरअसल, जैसे ही फेडरेशन ने रणवीर के साथ काम न करने का ऐलान किया था, वैसे ही एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए उन्हें एक तगड़ा कानूनी नोटिस थमा दिया।

Advertisement

लीगल नोटिस मिलते ही फेडरेशन के सुर बदलती दिखाई दे रहे हैं। संगठन की तरफ से अब एक बयान जारी कर कहा गया है, "हम इस लीगल नोटिस का जवाब पूरी तरह से कानूनी और संवैधानिक तरीके से देंगे। लेकिन इसके साथ ही हम रणवीर सिंह से अपील करते हैं कि वे हमारे साथ टेबल पर बैठें। हम उन्हें इनवाइट करते हैं ताकि इस पूरे मामले को आपस में बैठकर और कॉर्डिअल तरीके से सुलझाया जा सके, जिससे फिल्म इंडस्ट्री के हितों को कोई नुकसान न पहुंचे।"

Don 3 : आखिर क्या है पूरा 'डॉन 3' विवाद, जिसके चलते रणवीर पर लगा था बैन?

Don 3
Don 3 ( Source: Social Media)

अगर आप सोच रहे हैं कि यह पूरा मामला शुरू कहां से हुआ, तो आपको बता दें कि इस फसाद की जड़ फरहान अख्तर की अम्बिशयस फिल्म 'डॉन 3' है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से महज 10 दिन पहले अचानक प्रोजेक्ट से बाहर हो गए थे।

रणवीर के इस तरह ऐन वक्त पर फिल्म छोड़ने की वजह से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर फरहान अख्तर को भारी-भरकम नुकसान उठाना पड़ा। दावा किया जा रहा है कि फरहान को करीब 40 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। इसके बाद फरहान ने रणवीर सिंह से इस नुकसान की भरपाई करने की मांग की थी। जब रणवीर ने यह रकम चुकाने से इनकार कर दिया, तब फरहान अख्तर ने इसकी लिखित शिकायत फेडरेशन (FWICE) में दर्ज कराई। फरहान की शिकायत पर एक्शन लेते हुए ही फेडरेशन ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का नोटिस जारी कर दिया था, जिसे अब वापस ले लिया गया है।

Ranveer Singh Farhan Akhtar Fight:  इंडस्ट्री के बड़े दिग्गजों ने भी लिया रणवीर का पक्ष

Ranveer Singh Farhan Akhtar Fight
Ranveer Singh Farhan Akhtar Fight ( Source : Social Media)

फेडरेशन के इस कदम के बाद अब हर किसी की नजरें फरहान अख्तर पर टिकी हैं कि करोड़ों के नुकसान की भरपाई के लिए अब उनका अगला कदम क्या होगा। हालांकि, इस लड़ाई में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे रणवीर सिंह के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

कंगना रनौत और मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा जैसे सितारों ने खुलकर रणवीर सिंह का सपोर्ट किया है। कंगना ने जहां रणवीर का बचाव करते हुए कहा था कि 'हैसियत के साथ दुश्मन भी बढ़ते हैं', वहीं राम गोपाल वर्मा ने तो साफ शब्दों में कह दिया था कि 'FWICE पर ही बैन लगा देना चाहिए।' इसके अलावा टीपी अग्रवाल ने भी इस बैन के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। चौतरफा दबाव और रणवीर के कानूनी नोटिस के बाद आखिरकार फेडरेशन को अपने कदम पीछे खींचने ही पड़े। अब देखना होगा कि दोनों पक्षों की इस आपसी बैठक में क्या नतीजा निकलता है।

Read More: 10 साल पुराना वो झूठ, जिसने बर्बाद कर दिया था एक Producer का करियर, आज Shilpa Shinde ने खुद कबूल की अपनी..

Advertisement
Author Image

Mahima Bhardwaj

View all posts

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×