W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बैन की खबरों के बीच Ranveer Singh ने चला बड़ा कानूनी दांव, FWICE को भेजा legal Notice

11:51 AM Jun 03, 2026 IST | Mahima Bhardwaj
बैन की खबरों के बीच ranveer singh ने चला बड़ा कानूनी दांव  fwice को भेजा legal notice
Ranveer Singh legal Notice FWICE

Ranveer Singh legal Notice FWICE: बॉलीवुड के 'बाजीराव' यानी रणवीर सिंह और फिल्म मेकर्स के बीच चल रहा 'डॉन 3' का विवाद अब शांत होने की बजाय कोर्ट की चौखट पर पहुंच गया है। पिछले दिनों फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा रणवीर सिंह के खिलाफ 'असहयोग आंदोलन' (Non-cooperation Directive) यानी एक तरह के बैन का एलान किया गया था।

Advertisement

इस कदम से हर कोई हैरान था। लेकिन अब सुपरस्टार रणवीर सिंह ने भी इस पर चुप्पी तोड़ते हुए ऐसा करारा पलटवार किया है, जिसने पूरे बॉलीवुड में हलचल मचा दी है। रणवीर ने सीधे तौर पर FWICE को एक कड़ा कानूनी नोटिस थमा दिया है।

Advertisement

Ranveer Singh legal Notice FWICE: ₹45 करोड़ के नुकसान का लगा था आरोप

Ranveer Singh legal Notice FWICE
Ranveer Singh legal Notice FWICE ( Source : Social Media)

पूरे मामले की शुरुआत फरहान अख्तर की मच अवेटेड फिल्म 'डॉन 3' से जुड़ी है। खबरों के मुताबिक, रणवीर सिंह इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से ठीक कुछ दिन पहले अचानक इस प्रोजेक्ट से पीछे हट गए थे। इसके बाद फिल्म के मेकर्स फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने FWICE से शिकायत की थी।

Advertisement

मेकर्स का कहना था कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन (शूटिंग से पहले की तैयारी) पर वे लगभग ₹45 करोड़ खर्च कर चुके थे। रणवीर के ऐन वक्त पर फिल्म छोड़ने से उन्हें भारी इकनोमिक नुकसान उठाना पड़ा। इसी शिकायत के बाद FWICE के चेयरमैन अशोक पंडित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रणवीर के खिलाफ नॉन कॉपरेशन का एलान किया था और कहा था कि उनका कोई भी वर्कर रणवीर के साथ काम नहीं करेगा।

Don 3 Farhan Akhtar: रणवीर सिंह का पलटवार, कोर्ट में देना होगा FWICE को जवाब

शुरुआत में इस पूरे मामले पर चुप्पी साधने वाले रणवीर सिंह ने अब कानूनी रास्ता चुन लिया है। उन्होंने FWICE को जो लीगल नोटिस भेजा है, उसने ऑर्गेनाइजेशन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि अभी यह पूरी तरह साफ नहीं हुआ है कि रणवीर ने इस नोटिस में क्या मांगें रखी हैं, लेकिन अब FWICE को अदालत के सामने इसका ऑफिशियल जवाब देना ही होगा।

रणवीर के करीबियों और उनकी पीआर टीम का कहना है कि ऐक्टर फिल्म इंडस्ट्री और अपने काम का पूरा सम्मान करते हैं। वह मर्यादा और आपसी समझ के साथ चीजों को सुलझाने में विश्वास रखते हैं। लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया, तो उन्होंने चुप रहने के बजाय कानून का सहारा लेना ही सही समझा।

Don 3 Ranveer Singh: क्या सच में रणवीर पर लग सकता है बैन? जानिए क्या कहता है कानून

Don 3 Ranveer Singh
Don 3 Ranveer Singh ( Source : Social Media)

इस पूरे विवाद के बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या FWICE सच में रणवीर सिंह को बॉलीवुड में काम करने से रोक सकता है? कानूनी तौर पर देखा जाए तो इसका जवाब 'ना' है। साल 2017 में कॉम्पिटिशन कमिशन ऑफ इंडिया (CCI) ने एक फिल्म डायरेक्टर के मामले में बड़ा फैसला सुनाया था।

अदालत ने साफ किया था कि FWICE जैसी किसी भी ऑर्गेनाइजेशन के पास किसी कलाकार या प्रोडूसर पर पूरी तरह से रोक लगाने या उसे काम करने से रोकने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। ऐसा करना 'एंटी-कॉम्पिटिटिव' (प्रतिस्पर्धा विरोधी) माना जाता है। यही वजह है कि बाद में अशोक पंडित ने भी अपने बयान को बदलते हुए कहा था कि यह कोई 'बैन' नहीं, बल्कि सिर्फ एक असहयोग इंस्ट्रक्शन था। अब देखना दिलचस्प होगा कि कोर्ट में यह लड़ाई क्या मोड़ लेती है।

Read More: मुझे भी ऐसे ही निकाला था… Ranveer Singh के बैन होने पर छलका Kangana Ranaut का दर्द, मेकर्स को लगाई लताड़..

Advertisement
Author Image

Mahima Bhardwaj

View all posts

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×