Arijit Singh ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बताई सारी सच्चाई
अरिजीत सिंह इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं। अपनी सुरीली और इमोशनल आवाज से उन्होंने करोड़ों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। हालांकि, 2026 की शुरुआत में अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान कर के फैंस को चौंका दिया था। उनके इस फैसले से उनके चाहने वाले ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग भी हैरान रह गए थे।
ऐसे में अब सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने अरिजीत के इस फैसले के पीछे की वजह पर बात की है। उन्होंने बताया है कि अरिजीत ने किसी दबाव में आकर प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का फैसला नहीं लिया, बल्कि यह उनका अपना फैसला था।
Reason Behind Arijit Singh Retirement: अरिजीत के फैसले पर क्या बोले अमाल मलिक?
अमाल मलिक ने हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि किसी ने अरिजीत पर प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का दबाव नहीं बनाया था। यह पूरी तरह उनका पर्सनल फैसला था। अमाल के मुताबिक, जो लोग अरिजीत के साथ काम कर चुके हैं, उन्हें करीब एक-दो साल पहले से ही इस बात का अंदाजा होने लगा था कि अरिजीत की फिल्मों के लिए म्यूजिक बनाने और गाने में पहले जैसी दिलचस्पी नहीं रह गई है।
बड़े कलाकार को प्रोजेक्ट चुनने की आजादी

अमाल ने अरिजीत के गानों और उनके सेलेक्शन को लेकर भी अपनी राय शेयर की। उन्होंने कहा कि जब कोई कलाकार अपने करियर में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लेता है, तो उसके पास अपने प्रोजेक्ट चुनने की पूरी आज़ादी होती है। उन्होंने यह भी बताया कि इंडस्ट्री में अक्सर लोग किसी भी कीमत पर अरिजीत सिंह से गाना गवाना चाहते हैं। लेकिन अरिजीत खुद इस बात पर ज्यादा ध्यान देते हैं कि कोई गाना असल में कितना अच्छा है और क्या वह उनके लिए सही है या नहीं।
रिटायरमेंट के बाद भी अरिजीत ने गाए गाने

अरिजीत सिंह ने 2026 की शुरुआत में ऐलान किया था कि वह अब फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे। हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने कुछ खास प्रोजेक्ट्स के लिए अपनी आवाज दी है। आमिर खान की रिक्वेस्ट पर अरिजीत ने फिल्म ‘एक दिन’ का टाइटल सॉन्ग गाया। इसके अलावा उन्होंने इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ के लिए भी टाइटल ट्रैक अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
कौन हैं अमाल मलिक?

अमाल मलिक बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं। 36 साल के अमाल ने फिल्मों और अपने म्यूजिक प्रोजेक्ट्स के लिए कई पॉपुलर गाने गाए हैं। उनके पॉपुलर गानों में ‘मैं रहूं या ना रहूं’, ‘सूरज डूबा है यारों’, ‘सोच ना सके’, ‘समझावां’, ‘राब्ता’ और ‘फिर और क्या चाहिए’ जैसे गाने शामिल हैं। अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट के बाद उनके फैंस लगातार उनके अगले प्रोजेक्ट्स को लेकर एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में अमाल मलिक का यह बयान एक बार फिर अरिजीत के इस बड़े फैसले को चर्चा में ले आया है।
Read More: ‘Awarapan 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें फैंस क्यों हुए दिशा पाटनी से नाराज़?

Join Channel