W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Sehar Hone Ko Hai 10 July Spoiler Alert: जंगल के बीचों-बीच माहिर के सामने गिरा ये शख्स, क्या बच पाएगी जान?

10:42 AM Jul 10, 2026 IST | Mahima Bhardwaj
sehar hone ko hai 10 july spoiler alert  जंगल के बीचों बीच माहिर के सामने गिरा ये शख्स  क्या बच पाएगी जान
Sehar Hone Ko Hai 10 July Spoiler Alert

टीवी सीरियल 'सहर होने को है' (Sehar Hone Ko Hai) के आने वाले एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। शो का नया प्रोमो (159th Episode Promo) सामने आ चुका है, जिसने दर्शकों के बीच खलबली मचा दी है। कहानी में एक ऐसा मोड़ आ गया है जहां जंगल के बीच एक अनजान शख्स की जान खतरे में पड़ गई है और पूरा मामला माहिर के सामने आता है। चलिए आपको बताते हैं कि इस बार पूरी कहानी क्या है।

Advertisement

जंगल का रास्ता और माहिद का टशन, "हमारे शौहर शेर से भी लड़ जाएं!"

Sehar Hone Ko Hai 10 July Spoiler Alert
Sehar Hone Ko Hai 10 July Spoiler Alert ( Source : Social Media)

कहानी के इस मोड़ पर सेहर और माहिद जंगल के रास्ते से गुजर रहे होते हैं, तभी एक अनजान शख्स उनका पीछा करने की कोशिश करता है। ऐसे में सेहर उस आदमी को खरी-खोटी सुनाते हुए कहती हैं, "अगर कोई हथियार है तो चुपचाप फेंक दीजिए, बाद में यह मत कहना कि डराया नहीं।"

Advertisement

जब वह आदमी सफाई देने की कोशिश करता है, तो सेहर अपने शौहर माहिद की तारीफों के पुल बांधते हुए पूरे टशन में कहती हैं, "हथियार होता भी तो आप कुछ नहीं कर पाते, हमारे शौहर जो हैं न माहिद, वो हमारे लिए शेर से भी लड़ जाएं... तो फिर आप क्या चीज़ हो" माहिद भी तुरंत अपनी बेगम के साथ खड़े हो जाते हैं और उस अनजान शख्स को वहां से जाने के लिए कह देते हैं।

Advertisement

माहिद के सामने थमीं इस शख्स की सांसें

Sehar Hone Ko Hai
Sehar Hone Ko Hai ( Source : Social Media)

अभी माहिद और सेहर राहत की सांस ले ही रहे होते हैं कि तभी कहानी में असली तूफान आता है। वह अनजान शख्स अचानक भागते-भागते जमीन पर गिर पड़ता है। जब माहिद दौड़कर उसके पास पहुंचते हैं और उसकी नब्ज टटोलते हैं, तो उनके होश उड़ जाते हैं। माहिद घबराकर कहते हैं, "इसकी हार्ट बीट (Heart Beat) नॉर्मल नहीं चल रही है" जो शख्स अभी कुछ देर पहले तक बातचीत कर रहा था, माहिद के सामने देखते ही देखते उसकी सांसें थमने लगती हैं और वह मौत के मुहाने पर पहुंच जाता है।

"खुदा के वास्ते इन्हें बचा लीजिए, वरना हम जीते-जी मर जाएंगे"

Sehar Hone Ko Hai New Promo
Sehar Hone Ko Hai New Promo ( Source : Social Media)

उस शख्स की ऐसी नाजुक हालत देखकर सेहर पूरी तरह टूट जाती हैं। वह माहिद के सामने हाथ जोड़कर रोने लगती हैं और कहती हैं, "खुदा के वास्ते इन्हें बचा लीजिए! इन्हें कुछ मत होने दीजिए, अगर इन्हें कुछ हो गया तो हम जीते-जी मर जाएंगे।" अब माहिद के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि जंगल के बीचों-बीच बिना किसी डॉक्टरी मदद के वो इस शख्स की जान कैसे बचाएंगे? क्या यह माहिद और सेहर को फंसाने की कोई नई साजिश है?

प्रोमो के इस हैरान कर देने वाले मोड़ के बाद कहानी में 3 बड़े और मुख्य ट्विस्ट आने की पूरी संभावना है, जो माहिद और सेहर की जिंदगी को पूरी तरह तहस-नहस कर सकते हैं। सबसे पहला खतरा यह है कि जंगल के इस सुनसान रास्ते पर उस अनजान शख्स की हालत बिगड़ने का सारा इल्जाम माहिद और सेहर पर आ सकता है। चूंकि कुछ ही देर पहले सेहर और उस आदमी के बीच बहस हुई थी, इसलिए अगर वहां अगर वहां पुलिस आ जाती है या फिर विलेन (गुंडे) पहुंच जाते हैं, तो वे माहिद को मर्डर या जानलेवा हमले के झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने की बड़ी साजिश रच सकते हैं।

Read More: KSBKBT 2 10 July 2026 Spoiler Alert: Karan और Gautam के बीच छिड़ी जंग, क्या तबाह हो जाएगा..

Advertisement
Author Image

Mahima Bhardwaj

View all posts

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×