W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Seher Hone Ko Hai 08 July 2026 Spoiler Alert: 'हम तो बोझ हैं...' रोते हुए इंशा ने क्यों कहा ऐसा? क्या माहिद ला पाएगा नई 'सहर'?

10:55 AM Jul 08, 2026 IST | Mahima Bhardwaj
seher hone ko hai 08 july 2026 spoiler alert   हम तो बोझ हैं     रोते हुए इंशा ने क्यों कहा ऐसा  क्या माहिद ला पाएगा नई  सहर
Seher Hone Ko Hai 08 July 2026 Spoiler Alert

टीवी सीरियल 'सहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai) के लेटेस्ट प्रोमो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। शो की कहानी अब एक बेहद इमोशनल और दिलचस्प मोड़ पर आ चुकी है। नए एपिसोड में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है, जहां इंशा अपने दिल का सारा दर्द माहिद के सामने बयां कर देगी। तो चलिए आपको बताते हैं पूरी कहानी कि आने वाले एपिसोड में क्या नया तूफान आने वाला है।

Advertisement

वाहिद के अहसानों तले दबी इंशा, खुद को कहा 'बोझ'

Seher Hone Ko Hai 08 July 2026 Spoiler Alert
Seher Hone Ko Hai 08 July 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media) 

सीरियल के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि इंशा बेहद इमोशनल होकर वाहिद के सामने अपनी मजबूरी जाहिर करती है। इंशा की आंखें नम हैं और वो रोते हुए कहती है, "हम तो बोझ ही हैं ना... माहिद आपने पहले ही हमारे ऊपर बहुत अहसान किए हैं। हम अक्सर सोचते हैं कि आपके इन अहसानों का बदला कैसे चुका पाएंगे।" इंशा की ये बातें सुनकर माहिद काफी परेशान हो जाता है। वो इंशा को समझाने की कोशिश करता है कि उसने कोई अहसान नहीं किया है, लेकिन इंशा का दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा।

Advertisement

'अब्बू और भाईजान ने बूढ़े से करवा दी थी शादी...' इंशा ने खोला पुराना राज

Seher Hone Ko Hai Promo
Seher Hone Ko Hai Promo ( Source : Social Media) 

माहिद के सामने रोते हुए इंशा अपने अतीत के काले पन्नों को पलटती है। वो अपने परिवार की बेरहमी को याद कर कहती है, "सच्चाई तो यही है ना माहिद... आपने हमें रहने के लिए घर दिया। वरना अब्बू और भाईजान ने तो हमारी उस बूढ़े आदमी से शादी करवा ही दी थी हमारी वजह से आपको बहुत तकलीफ उठानी पड़ी है, हम जानते हैं।" इंशा की बातें सुनकर साफ है कि उसके अपनों ने उसे धोखा देकर एक बूढ़े शख्स के हवाले कर दिया था, जिसके बाद माहिद उसकी जिंदगी में मसीहा बनकर आया।

Advertisement

माहिद ने थामी इंशा की बांह, कहा- 'मासूम बच्चे और बेवा अम्मी को अकेला कैसे छोड़ता'

Seher Hone Ko Hai Serial
Seher Hone Ko Hai Serial ( Source : Social Media) 

जब इंशा खुद को कोसना बंद नहीं करती, तब माहिद उसे टोकता है और कहता है, "इंशा, पुरानी बातें ना ही दोहराएं तो अच्छा है।" वाहिद भावुक होकर अतीत को याद करता है और कहता है कि जब उसने 'गाइस' (बच्चे) को पहली बार देखा था, तब वो सिर्फ एक साल का था। माहिद कहता है, "एक मासूम बच्चा और उसकी बेवा अम्मी... उन दोनों को रास्ते पर अकेला छोड़ देते, तो अपने अल्लाह को क्या मुंह दिखाते" माहिद की इन बातों से साफ है कि वो इंशा और उसके बच्चे को अपनी जिम्मेदारी मानता है, न कि कोई अहसान।

Read More: KSBKBT 2 08 July 2026 Spoiler Alert: करण ने उगला अपनी ही माँ के लिए ज़हर, कहा- ‘इस लेडी का चेहरा भी नहीं..

Advertisement
Author Image

Mahima Bhardwaj

View all posts

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×