Shailesh Lodha: शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में मेहमान बने विक्की कौशल, जानिए दोनों के बीच क्या है खास रिश्ता
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम अभिनेता और मशहूर कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी जोधपुर के ऐतिहासिक उम्मैद भवन पैलेस में बेहद धूमधाम से संपन्न हुई। इस रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड सितारों से लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा तक, कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। इस पूरी शादी में एक और खास चेहरा लगातार छाया रहा, और वो थे बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल।
शादी के दौरान विक्की कौशल की सादगी और उनके बर्ताव ने हर किसी का दिल जीत लिया। विक्की पूरी शादी में एक पारिवारिक सदस्य की तरह शैलेश लोढ़ा के साथ खड़े नजर आए। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
शैलेश लोढ़ा और विक्की कौशल का रिश्ता: एक पुरानी और गहरी दोस्ती

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता विक्की कौशल और मशहूर कवि व अभिनेता शैलेश लोढ़ा के बीच सालों पुराना और बेहद गहरा रिश्ता है। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं और उनके बीच काफी मजबूत बॉन्डिंग है। यह दोस्ती सिर्फ औपचारिक नहीं है, बल्कि सुख-दुख की साथी रही है।
जब विक्की कौशल के पिता और बॉलीवुड के जाने-माने एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रहे थे, तब उस बेहद कठिन दौर में शैलेश लोढ़ा हर कदम पर कौशल परिवार के साथ खड़े रहे। वे लगातार शाम कौशल से मिलने अस्पताल और उनके घर जाते थे। उन्होंने पूरे कौशल परिवार को उस मुश्किल फेज में मानसिक और भावनात्मक रूप से बड़ा सपोर्ट दिया।
सोशल मीडिया पर शैलेश लोढ़ा ने की विक्की कौशल की तारीफ

जून महीने में शैलेश लोढ़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर विक्की कौशल के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए उनके लिए एक बेहद खूबसूरत नोट लिखा था। इस पोस्ट में उन्होंने विक्की की सफलता और उनके बेहतरीन स्वभाव की जमकर सराहना की।
शैलेश लोढ़ा ने विक्की कौशल की तारीफ करते हुए लिखा:
"विक्की कौशल को उनकी कड़ी मेहनत की वजह से आज इतनी बड़ी सफलता और लोकप्रियता मिली है। लेकिन इतनी ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद भी वे पूरी तरह Down to earth हुए हैं। उनके व्यवहार में आज भी रत्ती भर बदलाव नहीं आया है और यही खूबी उन्हें दूसरों से बिल्कुल अलग और खास बनाती है। विक्की कौशल को बहुत सारा प्यार।"
विक्की कौशल का रिएक्शन

इस खास पोस्ट पर विक्की कौशल ने भी तुरंत रिएक्ट किया। उन्होंने कमेंट सेक्शन में शैलेश लोढ़ा के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए उन पर खूब प्यार लुटाया। साझा की गई तस्वीर में दोनों कलाकार एक साथ मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं, जो उनकी गहरी बॉन्डिंग को साफ दर्शाता है।
Also Read: Toxic फिल्म के पहले गानें ने मचाई ‘तबाही’, कियारा आडवाणी को जमकर किया गया ट्रोल

Join Channel