W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

10 साल पुराना वो झूठ, जिसने बर्बाद कर दिया था एक Producer का करियर, आज Shilpa Shinde ने खुद कबूल की अपनी सबसे बड़ी गलती

12:59 PM Jun 03, 2026 IST | Mahima Bhardwaj
10 साल पुराना वो झूठ  जिसने बर्बाद कर दिया था एक producer का करियर  आज shilpa shinde ने खुद कबूल की अपनी सबसे बड़ी गलती
Shilpa Shinde Confession

Shilpa Shinde Confession: 'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल में 'अंगूरी भाभी' का मशहूर किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। करीब 10 साल पहले जिस प्रोड्यूसर पर शिल्पा ने यौन शोषण (Sexual Harassment) का आरोप लगाया था, आज उन्होंने खुद मान लिया है कि वह केस पूरी तरह से 'झूठा' था। शिल्पा के इस कबूलनामे के बाद लोग हैरान हैं कि आखिर एक मजबूर इंसान को फंसाने के लिए कानून का ऐसा इस्तेमाल क्यों किया गया।

Advertisement

Shilpa Shinde Confession: भारती सिंह के शो में खुली पोल, कहा- "मेरे पास कोई और रास्ता नहीं बचा था"

Shilpa Shinde Confession
Shilpa Shinde Confession ( Source : Social Media)

शिल्पा शिंदे ने यह खुलासा मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट शो में किया। एक्ट्रेस ने बेहद साफ-साफ बात करते हुए कहा कि वह सच बोलने से बिल्कुल नहीं डरतीं। शिल्पा ने बताया, "मैंने अपने प्रोड्यूसर के खिलाफ यौन शोषण का झूठा केस दर्ज कराया था क्योंकि उस वक्त मेरे पास उस दलदल से बाहर निकलने का कोई और रास्ता नहीं था।

Advertisement

जब पुलिस के पास मामला गया, तो उन्होंने मुझसे साफ कहा था कि अगर एफआईआर (FIR) दर्ज करानी है, तो कोई गंभीर आरोप लगाना ही पड़ेगा।" शिल्पा ने बताया कि कानूनी बैकग्राउंड से होने के कारण वह इस प्रोसेस को समझती थीं और अपनी पेमेंट क्लियर कराने और कॉन्ट्रैक्ट के विवाद से छूटने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया था।

Advertisement

Shilpa Shinde Fake Case: "बेचारे प्रोड्यूसर संजय कोहली बेवजह बदनाम हुए", शिल्पा ने मांगी माफी

Shilpa Shinde Fake Case
Shilpa Shinde Fake Case ( Source : Social Media)

इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शिंदे ने माना कि उनके इस एक कदम की वजह से शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली की समाज में भारी बदनामी हुई थी। शिल्पा ने दर्द बयां करते हुए कहा, "बेचारे संजय कोहली इस मामले में बिना वजह बदनाम हो गए। आज मैं इस प्लेटफॉर्म के जरिए पहली बार दुनिया के सामने यह बात एक्सेप्ट कर रही हूं कि वह आरोप झूठा था।

उस वक्त मेरे दोस्तों ने भी मुझे चेतावनी दी थी कि मैं यह क्या कर रही हूं, लेकिन मैं उस समय जिस मानसिक टॉर्चर से गुजर रही थी, उसे बयां नहीं कर सकती। मैंने सोच लिया था कि जो होगा, देखा जाएगा। मैंने खुद से वादा किया था कि जिंदगी में जब भी मौका मिलेगा, मैं अपना यह झूठ सबके सामने जरूर कबूल करूंगी।"

Bhabiji Ghar Par Hain: साल 2016 का वह विवाद, जिसने थाम दी थी 'अंगूरी भाभी' की रफ्तार

Bhabiji Ghar Par Hain
Bhabiji Ghar Par Hain ( Source : Social Media)

आपको बता दें कि यह पूरा विवाद साल 2016 में शुरू हुआ था, जब शिल्पा शिंदे ने अचानक 'भाभी जी घर पर हैं' शो छोड़ दिया था। उस समय मेकर्स ने उन्हें 'अनप्रोफेशनल' कहा था और शूटिंग पर वापस न लौटने पर कानूनी नोटिस थमा दिया था। शिल्पा का आरोप था कि सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) ने भी उन पर बैन लगा दिया था, जिससे उनके पास काम का कोई जरिया नहीं बचा था।

इसी कानूनी लड़ाई और पैसों के बकाया भुगतान को लेकर शिल्पा ने साल 2017 में संजय कोहली पर हैरेसमेंट का केस ठोका था, जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ और शिल्पा के सारे रुके हुए पैसे क्लियर किए गए थे। दिलचस्प बात यह है कि साल 2025 में शिल्पा दोबारा इस शो में लौट आईं और अब उनके मेकर्स के साथ रिलेशन काफी अच्छे हैं।

Read More: बैन की खबरों के बीच Ranveer Singh ने चला बड़ा कानूनी दांव, FWICE को भेजा legal Notice..

Advertisement
Author Image

Mahima Bhardwaj

View all posts

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×