W3Schools
Advertisement

Aamir Khan के साथ काम कर के बदले Sunny Deol के सुर, 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन पर एक्टर ने पाकिस्तान को लेकर जताई हमदर्दी!

एक्टर सनी देओल और उनके बेटे करण देओल फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए पहली बार पटना पहुंचे, जहां उन्होंने फिल्म और अपने अनुभव साझा किए। सनी देओल ने देशभक्ति, सम्राट अशोक पर फिल्म बनाने की इच्छा और बेटे के साथ पहली बार स्क्रीन साझा करने पर भी बात की। इस दौरान पाकिस्तान पर दिया गया उनका बयान भी चर्चा में आ गया, जिस पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
06:02 PM Aug 03, 2026 IST | Rishabh Pandey
एक्टर सनी देओल और उनके बेटे करण देओल फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए पहली बार पटना पहुंचे, जहां उन्होंने फिल्म और अपने अनुभव साझा किए। सनी देओल ने देशभक्ति, सम्राट अशोक पर फिल्म बनाने की इच्छा और बेटे के साथ पहली बार स्क्रीन साझा करने पर भी बात की। इस दौरान पाकिस्तान पर दिया गया उनका बयान भी चर्चा में आ गया, जिस पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
aamir khan के साथ काम कर के बदले sunny deol के सुर   बंटवारा 1947  के प्रमोशन पर एक्टर ने पाकिस्तान को लेकर जताई हमदर्दी
Sunny Deol On Pakistan

एक्टर सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए पहली बार बेटे करण देओल के साथ पटना पहुंचे। रविवार को आईनॉक्स, सिटी सेंटर में दोनों कलाकारों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस मौजूद रहे। फिल्म के प्रमोशनल कैंपेन की शुरुआत पटना से की गई। इस दौरान सनी देओल ने कहा कि वह पहली बार बिहार की राजधानी आए हैं और आने वाले समय में भी यहां आते रहेंगे।

Advertisement

देशभक्ति वाली फिल्मों पर क्या बोले सनी देओल?

Sunny Deol On Patriotic Films
Sunny Deol On Patriotic Films (Source: Google)

मीडिया से बातचीत के दौरान जब सनी देओल से पूछा गया कि क्या वह जानबूझकर देशभक्ति से जुड़ी फिल्में चुनते हैं, तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। उनके मुताबिक, देशभक्ति हर भारतीय के अंदर होती है और वह ऐसी कहानियां पसंद करते हैं, जिनमें एक जनरल इंसान अपने परिवार, अपने अधिकारों और अपने देश के लिए स्ट्रगल करता है। उन्होंने फिल्म के मैसेज पर भी ये कहा है कि किसी भी फिल्म की असली सफलता तब मानी जाती है, जब दर्शक सिनेमाघर से निकलने के बाद भी उसकी कहानी और भावनाओं को लंबे समय तक याद रखें।

Advertisement

सम्राट अशोक पर फिल्म बनाने की इच्छा

Sunny Deol On Pakistan
Sunny Deol On Pakistan (Source: Google)

बिहार से जुड़े एक सवाल के जवाब में सनी देओल ने कहा कि वह लंबे समय से सम्राट अशोक जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्व पर फिल्म बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में वो इस दिशा में प्रयास जरूर करेंगे। सनी देओल ने बताया कि यह पहला मौका है जब वह अपने बेटे करण देओल के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। वहीं करण ने कहा कि अपने पिता के साथ काम करना उनके लिए सीखने का एक खास एक्सपीरिएंस रहा है। उन्होंने बताया कि 'बंटवारा 1947' सिर्फ भारत के अलग होने की कहानी नहीं है, बल्कि एक मां और बेटे के रिश्ते, इमोशन्स और मानवीय संवेदनाओं को भी प्रमुखता से दिखाती है।

Advertisement

14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

Batwara 1947 Release Date
Batwara 1947 Release Date (Source: Google)

यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें सनी देओल और करण देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। वहीं आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। इसी के साथ फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

पाकिस्तान पर बयान बना चर्चा का विषय

हालांकि प्रमोशन के दौरान एक पत्रकार ने सनी देओल से पूछा कि वह एक देश के रूप में पाकिस्तान को किस नजर से देखते हैं। इसके जवाब में सनी पाजी ने कहा कि, "अगर भारत मेरी मां है, तो पाकिस्तान मेरी मां की बहन यानी मेरी मौसी है। हम सब एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।" ऐसे में उनका यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं।

कुछ लोगों ने उनके बयान का समर्थन किया है, जबकि कई लोगों ने पाकिस्तान और भारत के संबंधों तथा सीमा पार आतंकवाद के संदर्भ में इस कमेंट पर सवाल उठाए हैं। लेकिन सनी देओल ने अपने बयान को लेकर आगे कोई एडिशनल क्लेरीफिकेशन जारी नहीं किया है।

Read More: Kangana Ranaut ने क्रिटीक्स को दिया करारा जवाब, जानें एक्ट्रेस ने क्यों कहा- ‘मुझे संघी बनना है’

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×