Sunny Deol का एक बयान उनकी फिल्म 'रामयण' पर डालेगा असर!, जानें पाकिस्तान से जुड़े सवाल पर एक्टर ने क्या दिया जवाब?
आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। निर्देशक राजकुमार संतोषी की यह फिल्म भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद की इमोशनल कहानी पर बेस्ड है और ये 14 अगस्त को सिनेमाघर में दस्तक देगी। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ अलग-अलग शहरों का दौरा कर रहे हैं। ऐसे में दौरे के दौरान दोनों हाल ही में पटना पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
पाकिस्तान पर कमेंट करने से किया इनकार

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनी देओल से पाकिस्तान से जुड़े सवाल पूछे गए, लेकिन उन्होंने इस बात पर राजनीतिक कमेंट करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका काम कहानियां सुनाना है, राजनीति करना नहीं। सनी ने कहा कि, "हम कलाकार हैं और फिल्मों के माध्यम से कहानियां लोगों तक पहुंचाते हैं। हमारी कोशिश होती है कि उन कहानियों को राजनीतिक रंग न दिया जाए। इसलिए मैं पाकिस्तान जैसे राजनीतिक सबजैक्ट पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता।"
फिल्म की शूटिंग पर भी दी जानकारी
During the promotion of actor Sunny Deol's upcoming movie Batwara 1947, a journalist asked him, How do you see Pakistan as a nation?
Sunny Deol replied, If India is my mother, then Pakistan is my mother's sister - my aunt. We are all connected to each other.
Pakistan has always… pic.twitter.com/VzfP8e6Hiv
— Saffron Chargers (@SaffronChargers) August 3, 2026
इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म की शूटिंग पाकिस्तान में भी की गई है, तो सनी देओल ने साफ किया कि पूरी फिल्म भारत में ही शूट की गई है। उन्होंने कहा कि फिल्म का मकसद किसी देश या सीमा की राजनीति नहीं, बल्कि उस दौर के इमोशन्स और इंसानी रिश्तों को दिखाना है। उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र के पुरानी सोच का जिक्र करते हुए ये भी कहा कि, "पापा कहा करते थे कि भारत मेरी मां है और पाकिस्तान मेरी मौसी। दोनों देशों के लोगों की जड़ें कहीं न कहीं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।"
सनी देओल ने दिखाई पाकिस्तान से हमदर्दी

ऐसे में सनी देओल के इस एक कमेंट ने पूरे सोशल मीडिया पर खलबली सी मचा दी है। कुछ लोगों ने उनके बयान का समर्थन किया है, जबकि कई लोगों ने पाकिस्तान और भारत के संबंधों के साथ-साथ सीमा पार आतंकवाद की घटनाओं में इस कमेंट पर सवाल उठाए हैं। लेकिन सनी देओल ने अपने बयान को लेकर आगे कोई एडिशनल क्लेरीफिकेशन जारी नहीं किया है। इसी वजह से अब उनको सोशल मीडिया पर कई फैंस ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ फैंस का ये कहना है कि सनी देओल ने आमिर खान के साथ पिक्चर कर के अपने सुर बदल लिए हैं। तो वहीं कुछ का कहना है कि जो सनी देओल पाकिस्तान के चिथड़े उड़ाने की बात करता था, वो आखिर आज उसे अपनी मौसी कैसे कह सकता है?
Sunny Deols Statement Will Impact Ramayana: फिल्म रामायण पर दिखेगा सनी देओल के कमेंट का असर?

अब लोगों के इस क्रिटीसीज़्म को देखकर कही ना कही ये लगने लगा है कि आने वाले समय में इसका असर सनी देओल की फिल्म रमायण पर देखने को ना मिलने लग जाए। क्योंकि लोग सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रोमोशनल इवेंट में इस कमेंट को लेकर नाराज़गी जता रहे हैं। तो वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म रामायण जो कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही है, उसे लेकर भी लोग सवाल खड़े ना कर दें। हालांकि ऐसा होगा या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
प्रीति जिंटा की होगी बड़े पर्दे पर वापसी

अगर उनकी फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर बात करें तो इस फिल्म के जरिए प्रीति जिंटा लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। उनके अलावा शबाना आजमी, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बंटवारे की कहानी पर बनी यह फिल्म इंसानियत भरे रिश्तों, इमोशन्स और इतिहास के दर्द को बड़े पर्दे पर पेश करती दिखाई देने वाली है। हालांकि फिल्म ऐसा करने में कमयाब हो पाएगी या नहीं, यो तो रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा।

Join Channel