The Odyssey Box Office: 10 साल का सफर और अग्निपरीक्षा, हॉलीवुड की 'The Odyssey' में कैसे घुसी 'रामायण' की कहानी?
हॉलीवुड सिनेमा के सबसे बड़े जादूगर कहे जाने वाले डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) एक बार फिर दुनिया भर के दर्शकों को अपनी उंगलियों पर नचाने आ गए हैं। नोलन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लगभग 250 मिलियन डॉलर यानी करीब 2400 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट से बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।
असली आईमैक्स (IMAX) फॉर्मेट में शूट की गई इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स के बाहर लंबी लाइनें लगी हैं। फिल्म में टॉम हॉलैंड, मैट डेमन, जेंडाया और ऐनी हाथवे जैसे दिग्गज कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी है। आइए जानते हैं कि यह फिल्म किस पर आधारित है, इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा है और क्या आपको यह फिल्म देखनी चाहिए।
लगभग 2800 साल पुराने ग्रीक इतिहास पर बेस्ड है 'द ओडिसी' की कहानी

क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी इसकी कहानी है। यह कोई मनगढ़ंत कहानी नहीं है, बल्कि इतिहास के सबसे महान महाकाव्य (ग्रंथ) पर बेस्ड है। यह फिल्म फेमस ग्रीक लेखक होमर (Homer) की हजारों साल पुरानी कालजयी किताब 'द ओडिसी' पर बनी है. इतिहासकारों के अनुसार, यह मूल कहानी लगभग 2800 साल पुरानी (8वीं शताब्दी ईसा पूर्व) मानी जाती है।
फिल्म की कहानी राजा ओडिसियस (मैट डेमन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ट्रॉय की ऐतिहासिक जंग जीतने के बाद अपने घर लौटने की कोशिश कर रहा है। लेकिन भगवान के श्राप और किस्मत के खेल के कारण उसे अपने घर पहुंचने में 10 लंबे साल लग जाते हैं।
फिल्म की कहानी एक साथ दो अलग-अलग जगहों पर चलती है। एक तरफ ओडिसियस समुद्र के खतरनाक रास्तों, एक आंख वाले खूंखार दानव (Cyclops) और एक जादुई चुड़ैल का सामना कर रहा है। दूसरी तरफ, उसके घर पर उसकी पत्नी से शादी करने और उसका राजपाठ छीनने के लिए दुश्मनों की लाइन लगी है। ओडिसियस का बेटा टेलीमाकस (टॉम हॉलैंड) इस उम्मीद में जी रहा है कि उसका पिता एक दिन जरूर वापस लौटेगा।
लेकिन आपको बता दे भारतीय दर्शक इसमें 'रामायण' की साफ झलक देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ओडिसियस का मुश्किलों से भरा 10 साल का सफर, भगवान श्रीराम के 14 साल के वनवास जैसा है। इसके अलावा, महल में दुश्मनों के बीच घिरी पत्नी पेनेलोपी की वफादारी की परीक्षा माता सीता की अग्निपरीक्षा और स्वयंवर की याद दिलाती है, तो वहीं कहानी में एक आंख वाले खूंखार दानव (Cyclops) और जादुई चुड़ैल का होना रामायण के मायावी राक्षसों जैसा महसूस कराता है। यही वजह है कि दर्शक इस ग्रीक गाथा के मूल ताने-बाने को रामायण से इंस्पायर्ड बता रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर नोलन का तूफान, दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी फिल्म

कमाई के मामले में 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर आते ही हंगामा मचा दिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे यानी शुक्रवार को भारत में 8,413 शोज के साथ धमाकेदार शुरुआत की पहले ही दिन फिल्म ने भारत में 17.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन (Gross 20.76 करोड़) किया. इसके साथ ही यह फिल्म क्रिस्टोफर नोलन के करियर की भारत में सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।
शनिवार यानी रिलीज के दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बरसात हो रही है. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, शनिवार दोपहर 1 बजे तक ही फिल्म ने 4.32 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया था और सिनेमाघरों में इसकी ऑक्यूपेंसी (Occupancy) लगभग 47% दर्ज की गई है। मात्र डेढ़ दिन में ही फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन 21.72 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। वीकेंड खत्म होने तक यह फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
एआई (AI) के जमाने में इंसानी दिमाग का जादू, नोलन का बेमिसाल डायरेक्शन

आज के दौर में जहां बॉलीवुड और हॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में नकली वीएफएक्स (VFX), सीजीआई (CGI) और एआई टेक्नोलॉजी के भरोसे बनती हैं, वहीं क्रिस्टोफर नोलन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि असली सिनेमा क्या होता है। नोलन ने इस 2400 करोड़ की फिल्म में कंप्यूटर ग्राफिक्स का इस्तेमाल ना के बराबर किया है। फिल्म की शूटिंग मोरक्को, ग्रीस, इटली, आइसलैंड, स्कॉटलैंड और अमेरिका जैसे 6 अलग-अलग देशों की असली और खूबसूरत लोकेशंस पर की गई है।
एक्टिंग की बात करें तो मैट डेमन ने ओडिसियस के किरदार को अमर बना दिया है। वहीं 'स्पाइडरमैन' फेम टॉम हॉलैंड ने ओडिसियस के बेटे के रूप में अपनी लाइफ की बेस्ट परफॉर्मेंस दी है। रॉबर्ट पैटिंसन और ऐनी हाथवे भी अपने किरदारों में मलाई की तरह फिट बैठे हैं। अगर आप सिनेमा के पर्दे पर कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो आपने पहले कभी नहीं देखा, तो क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' को किसी भी कीमत पर मिस मत करिएगा। यह फिल्म थिएटर्स में देखने के लिए ही बनी है।
Read More: Indias Got Latent Season 2: Samay Raina के शो में बिहार की लड़की ने उगला पुरुषों के..

Join Channel