Mirzapur Popular Dialogues: एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखा 'कालीन भैया' का खौफ, देखें ‘मिर्जापुर’ के 10 मोस्ट पॉपुलर डायलॉग्स
अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है। कालीन भैया से लेकर गुड्डू पंडित तक, सीरीज के किरदारों और उनके अंदाज ने दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई है। अब इसी पॉपुलर फ्रेंचाइजी ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के जरिए सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है।
4 सितंबर 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के बड़े पर्दे पर आते ही एक बार फिर ‘मिर्जापुर’ के चर्चित किरदार, सीन और खासतौर पर इसके दमदार डायलॉग्स सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं।
पुराने किरदारों के साथ नए चेहरों की एंट्री

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में सीरीज के कई पॉपुलर कलाकार अपने पुराने किरदारों के साथ वापसी कर रहे हैं। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी फिल्म में अलग ही धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट में कुछ नए नाम भी शामिल किए गए हैं। जैसे कि रवि किशन, जितेंद्र कुमार और सोनल चौहान जैसे कलाकारों की एंट्री ने फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
‘मिर्जापुर’ के वो डायलॉग जो आज भी हैं फेमस

‘मिर्जापुर’ की पॉपुलैरिटी में इसके डायलॉग्स का भी बड़ा योगदान रहा है। सीरीज के कई डायलॉग्स सोशल मीडिया पर मीम्स और पोस्ट का हिस्सा बने है और आज भी फैंस उन्हें दोहराते नजर आते हैं।
यहां देखें फ्रेंचाइजी के 10 पॉपुलर डायलॉग्स:

1.“गन्स की मदद से डर नहीं बढ़ाना है, डर की मदद से गन्स बढ़ाना है।”
2.“अटैक में भी गन, डिफेंस में भी गन, हम बनाएंगे मिर्जापुर को अमेरिका।”
3.“माता जी यहां हैं, बहन यहां है, मां-बहन करने में आसानी होगी।”
4.“डर की यही दिक्कत है कि कभी भी खत्म हो सकता है।”
5.“शुरू मजबूरी में किए थे, अब मजा आ रहा है।”
6.“इज्जत नहीं करते हैं, डरते हैं सब।”
7.“अब चाहे सांप आके घर में दोस्ती कर ले... रहता तो जहरीला ही है ना।”
8.“कुछ लोग बाहुबली पैदा होते हैं, और कुछ को बनाना पड़ता है... इनको बनाएंगे।”
9.“अगर नेता बनना है तो गुंडे पालो, गुंडे बनो मत।”
10.“जो आया है, वो जाएगा भी, बस मर्जी हमारी होगी।”
कौन हैं फिल्म के मेकर्स?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। वहीं फिल्म की मेकिंग रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने की है। वहीं फिल्म की रिलीज को लेकर बात करें तो इसे लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी चर्चा देखने को मिली थी। अब सिनेमाघरों में दर्शकों के रिएक्शन के बाद फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर सभी की नजरें टिकी हैं। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ कमाई के मामले में कितना बड़ा रिकॉर्ड बनाती है।
Read More: 2 करोड़ के बजट वाली ‘Hanuman Ansh’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

Join Channel