W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Toxic फिल्म के पहले गानें ने मचाई 'तबाही', कियारा आडवाणी को जमकर किया गया ट्रोल

05:39 PM Jul 08, 2026 IST | Rishabh Pandey
toxic फिल्म के पहले गानें ने मचाई  तबाही   कियारा आडवाणी को जमकर किया गया ट्रोल
Toxic Film Tabahi Song

साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका पहला गाना 'तबाही' रिलीज कर दिया है। हालांकि रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। क्योंकि इसमें यश और बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की शानदार रोमांटिक केमिस्ट्री और कुछ बेहद ही बोल्ड सीन्स देखने को मिल रहे हैं।

Advertisement

'तबाही' ने बढ़ाया फिल्म का क्रेज


'टॉक्सिक' के पहले गाने 'तबाही' की अनाउंसमेंट पहले ही कर दी गई थी। इसके फर्स्ट लुक पोस्टर ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट बदलने की जह से गाने की रिलीज टाल दी गई थी। अब आखिरकार मेकर्स ने इसे फैंस के सामने पेश कर दिया है। यह गाना हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया है, ताकि देशभर के दर्शक इसका मज़ा ले सकें।

Advertisement

कियारा आडवाणी को किया गया क्रिटीसाइज़

लेकिन इसी बीच कई फैंस कियारा आडवाणी को इस गाने में बोल्ड सीन करने की वजह से क्रिटीसाइज़ भी कर रहे हैं। कई फैंस का ये मानना है कि कियारा आडवाणी एक शादी शुदा एक्ट्रेस हैं और उनका बच्चा भी है, ऐसे में उनके हस्बैंड सिद्धार्थ मल्होत्रा उन्हें ऐसे बोल्ड सीन करने की परमिशन कैसे दे सकते हैं। तो वहीं कुछ फैंस लगातार एक्ट्रेस के इस डिसीज़न पर हैरानी जताते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने एक्ट्रेस के फेवर में भी चीजें कही हैं, लेकिन ज्यादातार लोग उन्हें क्रिटीसाइज़ करते दिखाई दिए हैं।

Advertisement

यश और कियारा की केमिस्ट्री बनी आकर्षण का केंद्र

Kiara And Yash Romance
Kiara And Yash Romance (Source: Google)

अगर गाने की बात करें तो इसमें यश और कियारा आडवाणी की रोमांटिक और इंटीमेट बॉन्डिंग ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। गाने की रिलीज की जानकारी फिल्म के ऑफिशियल एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर शेयर की गई। पोस्ट में लिखा गया, "सही और गलत के विचारों से परे, एक मैदान है। मैं आपसे वहीं मिलूंगा।"

नयनतारा की भी दिखी दमदार झलक

Nayantara In Toxic
Nayantara In Toxic (Source: Google)

'तबाही' गाने में यश और कियारा के अलावा साउथ की सुपरस्टार नयनतारा की भी छोटी लेकिन दमदार झलक देखने को मिलती है। उनके लुक को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म में वह किसी गैंगस्टर ग्रुप से जुड़ा अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'टॉक्सिक'

Tabahi Song
Tabahi Song (Source: Google)

कई बार रिलीज डेट बदलने के बाद अब फिल्म की नई और आखरी रिलीज डेट तय हो चुकी है। 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 28 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। यश और कियारा आडवाणी के अलावा फिल्म में नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

Read More: Monalisa ने बिकिनी में दिखाई दिलकश अदाएं, फोटोज़ देख आप भी हार बैठेंगे अपना दिल

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×