Vasudha 03 June Spoiler Alert: Samar का घमंड हुआ चकनाचूर, स्वाभिमानी Vasudha ने ठुकराया करोड़ों का Offer, अब शुरू होगा बदले का खेल
Vasudha 03 June Spoiler Alert: सीरियल 'वसुधा' इन दिनों दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। शो में हर दिन नए-नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं, अब आने वाले एपिसोड (3 जून 2026) में कुछ ऐसा होने वाला है, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। एक तरफ जहां हमारी सीधी-सादी वसुधा अपनी मेहनत के दम पर कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ उसके रास्ते में मुसीबतों का पहाड़ टूटने वाला है। चलिए आपको बताते हैं अपकमिंग एपिसोड में क्या नया ड्रामा होने वाला है।
Vasudha 03 June Spoiler Alert: बहू के बिजनेस को बताया 'चौहान खानदान' की तौहीन

कहानी में सबसे बड़ा बखेड़ा तब खड़ा होता है जब सारिका अपनी चालबाजियों से बाज नहीं आती। चौहान हाउस के भीतर सारिका एक बार फिर से नया तमाशा खड़ा करने के लिए तैयार है। इस बार उसने घर की मुखिया चंद्रिका को भड़काने का नयी चाल खोज निकाला है।
सारिका सीधे चंद्रिका के पास जाती है और कहती है कि वसुधा बाजार में घूम-घूम कर अचार बेच रही है, जिससे पूरे चौहान परिवार की नाक कट रही है। सारिका का कहना है कि लोग चौहान खानदान पर हंसेंगे कि उनके घर की बड़ी बहू ऐशो-आराम की जिंदगी छोड़कर मामूली अचार का धंधा कर रही है। सारिका की इन तीखी बातों को सुनकर चंद्रिका को गहरा झटका लगता है और वह गहरे सोच-विचार में डूब जाती है। अब देखना यह होगा कि क्या चंद्रिका अपनी बहू का साथ देगी या सारिका की बातों में आकर वसुधा के रास्ते का कांटा बनेगी?
Vasudha Upcoming Twist: 'नो' सुनते ही उड़ गए समर के तोते, पैसे और रुतबे की हेकड़ी पड़ी फीकी

अभी चंद्रिका इस झटके से संभल भी नहीं पाती कि कहानी में अमीरजादे समर की एंट्री होती है। समर हमेशा की तरह अपने घमंड में चूर होकर एक बार फिर वसुधा के पास पहुंचता है। वह वसुधा को अपनी कंपनी का 'ब्रांड एंबेसडर' बनने का पुराना ऑफर दोबारा देता है। समर बड़े रौब से वसुधा को याद दिलाता है कि वह किसी को भी अपनी जिंदगी में दूसरा मौका नहीं देता, इसलिए वह इस मौके को हाथ से न जाने दे। उसे खूब सारा पैसा, नाम और शोहरत मिलेगी।
लेकिन हमारी स्वाभिमानी वसुधा किसी के आगे झुकने वालों में से नहीं है। वसुधा बिना डरे समर का यह करोड़ों का ऑफर उसके मुंह पर ठुकरा देती है। वसुधा साफ कह देती है कि वह किसी के अहसान के दम पर नहीं, बल्कि अपनी खुद की कड़ी मेहनत से अपना फ्यूचर बनाना चाहती है। समर के लिए यह 'ना' किसी बड़े तमाचे से कम नहीं थी, क्योंकि आज तक उसे किसी ने मना नहीं किया था। वसुधा के इस इनकार ने समर के बड़े से ईगो (घमंड) को चकनाचूर कर दिया है।
Vasudha: क्या गुस्से की आग में जलकर समर तबाह कर देगा वसुधा का अचार का धंधा?

वसुधा से मिली इस करारी हार और बेइज्जती को समर बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। अब तक तो समर को एक ऐसे दोस्त के रूप में दिखाया गया था जो भले ही अपनी हदें पार करता था, लेकिन देव के साथ खड़ा रहता था। मगर अब समर विलेन के रूप में बदलने वाला है। उसका गुस्सा और फ्रस्ट्रेशन उसके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है।
अब सबसे बड़ा सस्पेंस यह खड़ा हो गया है कि क्या समर अपनी इस बेइज्जती का बदला लेने के लिए वसुधा के नए-नए शुरू हुए अचार के बिजनेस को निशाना बनाएगा? वसुधा को अभी-अभी अपना पहला बड़ा ऑर्डर मिला है और वह धीरे-धीरे चंद्रिका की नजरों में अपनी पहचान बना रही है। ऐसे में अगर समर ने सारिका के साथ हाथ मिला लिया, तो वसुधा की जिंदगी नर्क बन जाएगी। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा, हाई-वोल्टेज इमोशनल फाइट और वसुधा के सब्र का इम्तिहान देखने को मिलने वाला है।

Join Channel