Vasudha 08 July 2026 Spoiler Alert : चंद्रिका की इस एक सीक्रेट कॉल से बर्बाद हुआ वसुधा का सपना,फैक्ट्री पर लटका ताला
ज़ी टीवी का फेमस सीरियल 'वसुधा' इन दिनों दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामे से एंटरटेन कर रहा है। शो में हर दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, जिसने फैंस को टीवी स्क्रीन से बांधकर रखा है। आने वाले एपिसोड में कुछ ऐसा होने वाला है, जिससे वसुधा की जिंदगी में एक नया तूफान आने वाला है। अपनी नई फैक्ट्री की शुरुआत करने जा रही वसुधा को एक ऐसा झटका लगेगा, जिसकी उसने सपने में भी उम्मीद नहीं की थी।
चंद्रिका ने पीठ पीछे रची गुप्त साजिश, वसुधा की पूजा में आई बड़ी बाधा

आने वाले एपिसोड की कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब चंद्रिका अपनी चाल चलना शुरू करती है। चंद्रिका छुपकर किसी अजनबी को फोन लगाती है और उसे एक सीक्रेट ऑर्डर देती है। चंद्रिका फोन पर सामने वाले से साफ कहती है कि कुछ भी हो जाए, वसुधा की नई फैक्ट्री में होने वाली उद्घाटन पूजा नहीं होनी चाहिए। चंद्रिका के इस कदम से उसकी नीयत पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। दूसरी तरफ, भोली-भाली वसुधा इस पूरी साजिश से बिल्कुल अनजान है और वह अपनी जिंदगी की नई शुरुआत को लेकर बेहद खुश और एक्ससाइटेड है।
फैक्ट्री गेट पर हुआ जोरदार हंगामा, वर्कर्स यूनियन की महिलाओं ने जड़ा ताला

खुशी-खुशी जब वसुधा अपने पूरे परिवार और करीबियों के साथ फैक्ट्री के उद्घाटन और पूजा के लिए पहुंचती है, तो वहां का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। फैक्ट्री के मुख्य दरवाजे पर वर्कर्स यूनियन की महिलाओं ने ताला लगा दिया है। वे सभी मिलकर वहां हंगामा कर रही हैं और किसी को भी अंदर जाने देने से साफ मना कर देती हैं।
बेबस वसुधा उन महिलाओं के सामने हाथ जोड़ती है, गिड़गिड़ाती है और उन्हें समझाने की कोशिश करती है कि यह पूजा उसके करियर और भविष्य के लिए कितनी जरूरी है। लेकिन हड़ताल पर बैठी महिलाओं पर वसुधा की मिन्नतों का कोई असर नहीं होता।
चंद्रिका ने मदद से किया साफ इनकार, संतोष ने खोल दी 'महारानी' की पोल

जब कोई रास्ता नहीं सूझता, तो मजबूर होकर वसुधा अपनी आखिरी उम्मीद यानी चंद्रिका के पास जाती है। वसुधा को लगता है कि चंद्रिका अपनी पहुंच और पावर का इस्तेमाल करके इस मुसीबत को पल भर में सुलझा देगी। लेकिन यहां चंद्रिका उसे एक कड़ा सबक देती है और मदद करने से साफ मना कर देती है। चंद्रिका कहती है कि एक बिजनेसवुमन को हर छोटी-बड़ी समस्या के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। अगर तुम्हें खुद की पहचान बनानी है, तो अपनी लड़ाइयां खुद लड़ना सीखो।
चंद्रिका का यह कड़ा रवैया देखकर संतोष का गुस्सा फूट पड़ता है। संतोष सीधे वसुधा से कहती है कि अब तो अपनी आंखें खोल लो, चंद्रिका कोई देवी नहीं है, बल्कि वही तुम्हारी राह का सबसे बड़ा दुश्मन है और पीठ पीछे तुम्हारे खिलाफ काम कर रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वसुधा अकेले इस मुश्किल का सामना कर पाएगी, या फिर चंद्रिका का यह रूप उनके रिश्ते को हमेशा के लिए तोड़ देगा।

Join Channel