W3Schools
Advertisement

Vidyut Jammwal Shocking Stunt: Vidyut Jamwal ने किया हैरान करने वाला कारनामा, 15 मिनट तक रोकी सांस

विद्युत जामवाल ने ‘स्ट्रीट फाइटर’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में करीब 15 मिनट तक सांस रोककर और 20 मिनट तक बिना पलक झपकाए मेडिटेशन कर सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने हॉलीवुड फिल्म में काम करने के अनुभव और अपने स्पोर्ट्स बैकग्राउंड के बारे में बात करते हुए कहा कि लगातार मेहनत का फल जरूर मिलता है। ‘स्ट्रीट फाइटर’ में विद्युत धलसिम के किरदार में नजर आएंगे और यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी।
02:53 PM Oct 06, 2026 IST | Rishabh Pandey
विद्युत जामवाल ने ‘स्ट्रीट फाइटर’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में करीब 15 मिनट तक सांस रोककर और 20 मिनट तक बिना पलक झपकाए मेडिटेशन कर सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने हॉलीवुड फिल्म में काम करने के अनुभव और अपने स्पोर्ट्स बैकग्राउंड के बारे में बात करते हुए कहा कि लगातार मेहनत का फल जरूर मिलता है। ‘स्ट्रीट फाइटर’ में विद्युत धलसिम के किरदार में नजर आएंगे और यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी।
vidyut jammwal shocking stunt  vidyut jamwal ने किया हैरान करने वाला कारनामा  15 मिनट तक रोकी सांस
Vidyut Jammwal Shocking Stunt

बॉलीवुड के मशहूर एक्शन स्टार और मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट विद्युत जामवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। क्योंकि अपनी फिटनेस, योग और खतरनाक स्टंट्स के लिए पहचाने जाने वाले विद्युत ने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। इवेंट के दौरान विद्युत ने करीब 15 मिनट तक सांस रोककर ध्यान किया। ऐसे में उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके इस अनोखे कारनामे की चर्चा कर रहे हैं।

Advertisement

20 मिनट तक बिना पलक झपकाए किया मेडिटेशन

विद्युत ने सिर्फ सांस रोककर ही लोगों को हैरान नहीं किया, बल्कि उन्होंने करीब 20 मिनट तक बिना पलक झपकाए मेडिटेशन भी किया। इस दौरान उनकी आंखें लगातार खुली रहीं और उनकी आखों से पानी बहता नजर आया। फिर कुछ समय बाद उनके पैर भी कांपते दिखाई दिए, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी पोज़ीशन में बैठे रहे और ध्यान जारी रखा। उनके इस प्रदर्शन ने इवेंट में मौजूद मीडिया और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Advertisement

‘स्ट्रीट फाइटर’ को लेकर एक्साइटेड हैं विद्युत

Vidyut Jammwal Stuns as Dhalsim in Street Fighter
Vidyut Jammwal Stuns as Dhalsim in Street Fighter (Source: Google)

बॉलीवुड में ‘कमांडो’, ‘खुदा हाफिज’ और ‘क्रैक’ जैसी फिल्मों में एक्शन का दम दिखा चुके विद्युत अब हॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह धलसिम का किरदार निभाते दिखाई देंगे। हॉलीवुड में अपने सफर को लेकर विद्युत ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें इस तरह की फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। अमेरिका में शूटिंग के दौरान उन्होंने महसूस किया कि वहां लगभग हर कोई ‘स्ट्रीट फाइटर’ गेम के बारे में जानता है।

Advertisement

विद्युत ने कहा कि वह खुद एक एथलीट रहे हैं और वीडियो गेम खेलने के बजाय खेलों में ज्यादा समय बिताते थे। उनके मुताबिक, शायद यही स्पोर्ट्स बैकग्राउंड आखिरकार उन्हें इस रोल तक लेकर आया। एक्टर का मानना है कि लगातार मेहनत करते रहना चाहिए, क्योंकि सही समय आने पर मौके खुद आपके पास पहुंचते हैं।

हॉलीवुड के सेट का डिसीप्लेन देख हुए अफेक्ट

Vidyut Jamwal on Hollywood Discipline
Vidyut Jamwal on Hollywood Discipline (Source: Google)

विद्युत ने बॉलीवुड और हॉलीवुड के काम करने के तरीके के बीच अंतर पर भी बात की। उन्होंने बताया कि हॉलीवुड के फिल्म सेट पर उन्होंने बेहद सख्त डिसीप्लेन देखा। उनके मुताबिक, सेट पर मौजूद करीब 300 लोग एक ही तरह के नियमों को फॉलो करते थे। बड़े से बड़ा स्टार भी समय की पाबंदी को लेकर कोई समझौता नहीं करता। उन्होंने एक्ज़ाम्पल देते हुए बताया कि अगर कोई इंसान एक मिनट भी देर से पहुंचे, तो उसकी खैरियत जानने के लिए फोन तक किया जाता है। विद्युत के मुताबिक, काम के लिए यह डिसीप्लेन दोनों फिल्म इंडस्ट्री के बीच दिखाई देने वाले खास अंतरों में से एक है।

कब रिलीज होगी ‘स्ट्रीट फाइटर’?

Vidyut Jammwal's Street Fighter Release Date
Vidyut Jammwal's Street Fighter Release Date (Source: Google)

विद्युत जामवाल की हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ 16 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म के अंदर विद्युत के एक्शन अवतार को देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Read More: Sanjay Dutt Clarification: ‘इंडिया में अब पीस नहीं मिलता’ वाले बयान पर Sanjay Dutt ने दी सफाई, जानें क्यों घबराए एक्टर?

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×