For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बॉलीवुड की सबसे महंगी मम्मी, Deepika का नया घर देखकर चौंक जाएंगे?

बॉलीवुड की सबसे महंगी मम्मी का आलीशान घर

03:27 AM Apr 16, 2025 IST | Tamanna Choudhary

बॉलीवुड की सबसे महंगी मम्मी का आलीशान घर

बॉलीवुड की सबसे महंगी मम्मी  deepika का नया घर देखकर चौंक जाएंगे

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पैरेंटहुड का नया सफर शुरू किया है। उनकी बेटी दुआ पादुकोण सिंह के जन्म के बाद, दोनों अपने नए और महंगे घर में शिफ्ट हो गए हैं, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह है उनका नया जीवन अध्याय – पैरेंटहुड। जी हां, दोनों हाल ही में माता-पिता बने हैं और अब अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह के साथ एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं और इस नई शुरुआत का गवाह बनने वाला है उनका सपनों जैसा नया घर, जो मुंबई के सबसे प्रीमियम एरिया में स्थित है – शाहरुख खान के मन्नत के ठीक बगल में!

100 करोड़ की आलीशान प्रॉपर्टी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण ने मुंबई के बैंडस्टैंड इलाके में स्थित एक शानदार क्वाड्रुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत 100 करोड़ से भी अधिक बताई जा रही है। यह अपार्टमेंट 16वीं से 19वीं मंज़िल तक फैला हुआ है और इसकी सबसे बड़ी खासियत है – समुद्र के सामने से खुलता बेहतरीन व्यू।

सोशल मीडिया पर इस अपार्टमेंट की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें इस ऊँची इमारत की चार मंज़िलों को एक साथ जोड़ा गया है। कहा जा रहा है कि इस घर को बच्ची दुआ को ध्यान में रखते हुए बहुत ही स्पेशल और सेफ तरीके से डिज़ाइन किया गया है।

बेटी दुआ का जन्म

आपको बता दें कि 8 सितंबर 2024 को दीपिका और रणवीर की ज़िंदगी में नन्हीं परी आई थी। दीपिका ने एच.एन. रिलायंस हॉस्पिटल, मुंबई में अपनी बेटी को जन्म दिया था। कपल ने सोशल मीडिया के ज़रिए यह खुशखबरी दी थी और लिखा था – वेल्कम बेबी गर्ल! तभी से फैन्स इस कपल और उनकी बेटी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

दीपिका और रणवीर की तैयारी

दीपिका और रणवीर इस नए घर में शिफ्ट होकर एक नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो घर में इंटीरियर्स से लेकर सिक्योरिटी तक हर चीज पर खास ध्यान दिया जा रहा है। बच्ची की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह पूरा घर बेहद मॉडर्न और टेक-फ्रेंडली बनाया गया है।

Orry की संघर्षमयी Weight Loss जर्नी: वॉशरूम में सोकर बिताई रातें

दीपिका का वर्कफ्रंट

अगर काम की बात करें तो दीपिका पादुकोण को आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में डीसीपी शक्ति शेट्टी के किरदार में देखा गया था। यह फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन में है और 2025 में रिलीज़ होगी। मां बनने के बाद दीपिका ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Tamanna Choudhary

View all posts

Advertisement
×