Kabul bomb blast : अफगानिस्तान के काबुल में बम ब्लास्ट , 20 की मौत , 35 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर
अफगानिस्तान के काबुल में बम धमाका हुआ है, जहां राजधानी काबुल की खैर खाना इलाके की मस्जिद में ब्लास्ट होने से 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 35 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर हैं।
11:35 PM Aug 17, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
अफगानिस्तान के काबुल में बम धमाका हुआ है, जहां राजधानी काबुल की खैर खाना इलाके की मस्जिद में ब्लास्ट होने से 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 35 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर हैं। इस घटना के बाद कई लोगों को काबुल के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
Advertisement
रिपोर्ट्स के मुताबिक , यह हमला काबुल शहर के सर-ए-कोटल खैर खाना में हुआ । सूत्र ने बताया कि मारे गए लोगों में मस्जिद का इमाम भी शामिल है और मरने वालों की संख्या अभी भी बढ़ सकती है। खुफिया टीमें विस्फोट स्थल पर हैं। तालिबान सरकार के अन्य अधिकारियों ने हताहतों की संख्या की पुष्टि करने के लिए जवाब नहीं दिया।
Advertisement
خبرتازه
انفجار درمسجدی درخیرخانه؛۶۰ کشته و زخمی برجا گذاشت
الجزیره به نقل از یک منبع امنیتی طالبان گزارش داده که در نتیجه انفجار شام امروز در مسجدی در خیرخانه شهر کابل ۲۰ نفر جانباخته و۴۰ تن دیگر زخمی شدند.طالبان تاکنون بهطور رسمی در مورد تلفات این رویداد چیزی نگفتهاند. pic.twitter.com/53i7MMzQCk— afghan.news (@T0BHDHkursJX5Zw) August 17, 2022
Advertisement
इस समय तालिबान सेना मौके पर है। तालिबान ने हाल के कई विस्फोटों के लिए आतंकी संगठन आईएसआईएस को जिम्मेदार ठहराया है।

Join Channel