Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Bomb Threat: दरभंगा से दिल्ली आ रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम की खबर, गोंडा में हो रही चेकिंग

बिहार दरभंगा से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया।

07:29 AM Nov 01, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

बिहार दरभंगा से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया।

Bomb Threat: बिहार के दरभंगा से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। ट्रेन में बम की सूचना तब मिली जब ट्रेन गोंडा में थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक गोंडा समेत सिविल पुलिस के 2 एएसपी, 1 सीओ समेत नगर कोतवाली पुलिस ने ट्रेन में डॉग स्क्वायड के साथ सर्च अभियान चलाया। इसके अलावा आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी ट्रेन के सभी बोगियों में सर्च कर रहे है। फिलहाल अभी तक कोई भी आपत्तिजनक चीज नहीं मिली है।

3 घंटे चला सर्च ऑपरेशन

दरभंगा से चलकर नई दिल्ली आ रही बिहार संपर्क क्रांति में बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया है। ट्रेन को आनन-फानन में गोंडा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया है। सूचना मिलने के बाद गोंडा के पुलिस अधीक्षक समेत सिविल पुलिस के 2 ASP, 1 CO समेत नगर कोतवाली पुलिस ट्रेन में डॉग स्क्वायड के साथ स्टेशन पहुंचकर बम की खोजबीन में जुट गई है। RPF, GRP के जवान भी ट्रेन के सभी बोगियों में जाकर चेकिंग कर रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस

रेलवे से मिली जानकारी की अनुसार, ट्रेन गोंडा स्टेशन पर शाम 7:32 बजे आई और जांच के बाद इसे रात 9:45 बजे आगे रवाना किया गया। पुलिस और रेलवे पुलिस बम की फर्जी खबर देने वाले फोन नंबर को ट्रेस कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article