W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

निवेशकों के लिए खुशखबरी, ये सरकारी कंपनी आज देगी बोनस शेयर

12:38 PM May 20, 2024 IST | Aastha Paswan
निवेशकों के लिए खुशखबरी  ये सरकारी कंपनी आज देगी बोनस शेयर

Bonus Share: सरकारी कंपनी आज 6 साल बाद बोनस शेयर का तोहफा  देगी। इस सरकारी कंपनी ने इससे पहले साल 2012, 2017 और 2018 में बोनस शेयर का एलान किया था। बता दे ये कंपनी Oil India है।

Oil India देगी बोनस शेयर

ये कंपनी Oil India है। कंपनी क्रूड और नेचुरल गैस एक्सप्लोरेशन यानि इन दोनों की खोज का काम करती है। इसके अलावा कंपनी ऑयल ट्रांसपोर्टेशन के कारोबार में भी है। अब खबर आई है कि कंपनी की बोर्ड बैठक 20 मई को है। इस बोर्ड बैठक में बोनस शेयर पर फैसला होगा। कंपनी जब निवेशकों को मुफ्त में शेयर देती है तो उसे बोनस शेयर कहा जाता है। बोनस इश्यू के बाद इक्विटी कैपिटल बढ़ जाता है, लेकिन फेस वैल्यू में कोई बदलाव नहीं होता। फेस वैल्यू में बदलाव नहीं होने से निवेशक को भविष्य में इसका फ़ायदा ज़्यादा डिविडेंड के तौर पर होता है।

बोनस शेयर का एलान

बोनस शेयर का एलान- कंपनी की बोर्ड बैठक में आज फिर होगा बोनस शेयर पर फैसला होगा। इससे पहले कंपनी ने 29 मार्च 2012 दो पर तीन बोनस शेयर, 12 जनवरी 2017 को तीन पर एक बोनस शेयर, 27 मार्च 2018 को दो पर एक बोनस शेयर का एलान किया।

HPCL और BPCL ने भी किया बोनस शेयर का एलान

आपको बता दें कि HPCL और BPCL ने भी बोनस शेयर का एलान किया था। HPCL ने 1:2 रेश्यो में और BPCL 1:1 रेश्यो में बोनस शेयर का एलान किया था। Oil India में सरकार के पास 56.66% हिस्सेदारी है। कंपनी में Indian Oil Coporation के पास 4.93% की हिस्सेदारी है. BPCL और HPCL के पास भी Oil India में 2.47% हिस्सा है।  LIC के पास 8.04% हिस्सा है। कंपनी ने इस बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है।

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×