For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Holy Ayodhya ऐप से मिनटों में करें 'Home Stay' की बुकिंग

02:10 PM Jan 05, 2024 IST | Nisha Pathak
holy ayodhya ऐप से मिनटों में करें  home stay  की बुकिंग

Holy Ayodhya App: 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं। जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आ रहे हैं। ऐसे में पर्यटकों की सुविधा के लिए भारत सरकार ने एक ऐप लॉन्च किया है। जिसकी मदद से आप अपने लिए आसानी से Home Stay बुक कर सकते हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।

500 इमारतों को बनाया 'Homestay'

अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन में कुछ ही दिन बचे हैं। लोगों में भी इसका उत्साह देखने को मिल रहा है। सरकार इस आयोजन को चार सफल बनाने के पूरे प्रयास कर रही है। इस कड़ी में एक ऐसा ऐप लॉन्च किया गया है, जिसकी मदद से आप अपने लिए होटल बुक कर सकते हैं और आरती के लिए पास भी पा सकते हैं। अयोध्या प्रशासन ने राम मंदिर में आने टूरिस्ट के लिए एक डेडिकेटेड 'Holy Ayodhya App' लॉन्च किया है। इसमें अयोध्या की 500 इमारतों को 'होमस्टे' के रूप में लिस्ट किया है, जिसको आप ऐप के माध्यम से बुक कर सकते हैं।

Holy Ayodhya ऐप

  • अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADM) ने इस ऐप को बनाया है।
  • जो पर्यटकों को अयोध्या में किफायती होमस्टे बुक करने में मदद करेगी।
  • अभी फिलहाल इस ऐप को केवल एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।
  • अगर आप ऐप को देखेंगे तो इसका इंटरफेस किसी भी सामान्य होटल बुकिंग ऐप के समान ही है।
  • लेकिन ये होटल लिस्टिंग केवल अयोध्या के लिए ही है।
  • इस ऐप में मिलने वाले कमरे का किराया औसतन 1000 रुपये से शुरू होता है।
  • इस ऐप में अयोध्या शहर की 500 इमारतों को होमस्टे के तहत रजिस्टर किया गया है।
  • इसमें 2200 कमरों की सुविधा है।

ऐसे करें Homestay बुक

  • अगर आप इस ऐप के जरिए रूम बुक करना चाहते हैं।
  • तो आपके पास एक वैलिड नंबर होना चाहिए।
  • बुकिंग के कंफर्म करने के लिए आपको पहले ही पेमेंट करना होगा।
  • अगर आप कैंसिलेशन और रिफंड चाहते हैं
  • आपको चेक इन के 24 घंटे पहले बुकिंग कैंसिल करनी होगी।
  • अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा।
  • बता दें कि ज्यादातर होमस्टे में चेक-इन का समय दोपहर 2 बजे है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nisha Pathak

View all posts

Advertisement
×