Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Border dispute: एमएसआरटीसी ने कोल्हापुर और बेलगावी के बीच बहाल की बस सेवा, हालात सामान्य होने के आसार

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने शुक्रवार को राज्य के दक्षिणी हिस्से में स्थित कोल्हापुर से कर्नाटक के लिए बस सेवा बहाल कर दी है।

08:24 PM Dec 09, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने शुक्रवार को राज्य के दक्षिणी हिस्से में स्थित कोल्हापुर से कर्नाटक के लिए बस सेवा बहाल कर दी है।

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने शुक्रवार को राज्य के दक्षिणी हिस्से में स्थित कोल्हापुर से कर्नाटक के लिए बस सेवा बहाल कर दी है। निगम ने यह फैसला स्थानीय पुलिस अधिकारियों से परामर्श के बाद किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
Advertisement
उल्लेखनीय है कि सरकारी परिवहन निगम ने सीमा विवाद को लेकर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर कर्नाटक के लिए संचालित 1,156 बस सेवाओं में से 382 को स्थगित कर दिया था, विशेषतौर पर निपानी के रास्ते कोल्हापुर से बेलगावी जाने वाली बसों की सेवा स्थगित थी।
लंबे समय से चल रहा विवाद
प्रदर्शन के दौरान एमएसआरटीसी की कुछ बसों को कर्नाटक में विकृत किया गया था और इसी प्रकार कर्नाटक की बसों को महाराष्ट्र में निशाना बनाया गया था।एमएसआरटीसी के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार दोपहर के बाद निपानी के रास्ते कोल्हापुर से बेलगावी के लिए बसों की सामान्य सेवा शुरू हो गई।गौरतलब है कि बेलगावी जिले को लेकर महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। महाराष्ट्र बेलगावी पर मराठी भाषी लोगों के होने की वजह से दावा करता है।
Advertisement
Next Article