For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Border Gavaskar Trophy 2024: जायसवाल ने मिचेल स्टार्क को क्यों बताया 'स्लो' ?

यशस्वी जायसवाल और मिचेल स्टार्क के बीच जुबानी जंग,पर्थ टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत

09:08 AM Nov 23, 2024 IST | Ravi Kumar

यशस्वी जायसवाल और मिचेल स्टार्क के बीच जुबानी जंग,पर्थ टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत

border gavaskar trophy 2024  जायसवाल ने मिचेल स्टार्क को क्यों बताया  स्लो

भारतीय टीम इस समय साल के सबसे बड़े दौरे ऑस्ट्रेलिया पर मौजूद है। टीम इंडिया के साथ युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी पहली बार इस ख़ास दौरे पर गए हुए हैं। पर्थ टेस्ट की पहली पारी में जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए थे, लेकिन दूसरी पारी में इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी क्लास से ऑस्ट्रेलिया को परिचित करा दिया। वह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अपना पहला अर्धशतक ठोक चुके हैं और भारत की मैच पर पकड़ काफी मजबूत हो गई है। इस दौरान जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को बल्ले के साथ साथ जुबानी जंग से भी खूब परेशान किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कुछ ऐसा कह दिया कि जिसने भी सुना वो अपनी हसीं रोक ही नहीं पाया।

आपको बता दें कि जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में पहली बार मिचेल स्टार्क के खिलाफ बल्लेबाजी रहे हैं। पहली पारी में स्टार्क ही वो गेंदबाज थे जिन्होंने जायसवाल को खाता तक खोलने का मौका नहीं दिया था। वैसे देखा जाए तो आईपीएल में भी जायसवाल स्टार्क का सामना कर चुके हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया के घर में जाके उनके सबसे बड़े बॉलर स्टार्क को छेड़ना कोई हल्की बात नहीं है।

आपको बता दें कि मामला पर्थ टेस्ट मैच में भारत की दूसरी पारी का है। स्टार्क गेंदबाजी कर रहे थे और लगभग 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे। इसी बीच स्टार्क ने एक गेंद फेंकी जो शॉर्ट ऑफ लैंग्थ थी। यशस्वी ने इस बॉल को डिफेंस किया। इसके बाद स्टार्क जायसवाल को एक तरह से घूरने लगे, लेकिन भारतीय बल्लेबाज जायसवाल ने स्टार्क से कहा, “तुम स्लो हो।” शायद इस तरह के उत्तर के लिए स्टार्क भी तैयार नहीं थे।

स्टार्क अपनी स्विंग और सीम के अलावा अपनी तूफानी रफ्तार के लिए भी जाने जाते हैं। उनके सामने चाहे वर्ल्ड का कितना भी बड़ा बल्लेबाज क्यों ना हो लेकिन सहज महसूस नहीं करता है। लेकिन जायसवाल का यह जवाब सिर्फ स्टार्क को परेशान करने के लिए था ताकि वह गुस्से में अपनी लय खो बैठे और खराब गेंद दें जिससे जायसवाल आसानी से रन बना सके।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ravi Kumar

View all posts

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.

Advertisement
×