Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दोस्तों से उधार ली ये चीज कर देगी आपका करियर बर्बाद, आज ही लौटा दें वरना हो जाएगा अनर्थ

कई लोगों की आदत होती हैं कि उसके पास जो चीज नहीं होती है वह तुरंत ही दूसरे से मांग लेते हैं। और देखा जाए तो ये आदत हम सभी के अंदर होती है।

09:04 AM Apr 29, 2022 IST | Desk Team

कई लोगों की आदत होती हैं कि उसके पास जो चीज नहीं होती है वह तुरंत ही दूसरे से मांग लेते हैं। और देखा जाए तो ये आदत हम सभी के अंदर होती है।

कई लोगों की आदत होती हैं कि उसके पास जो चीज नहीं होती है वह तुरंत ही दूसरे से मांग लेते हैं। और देखा जाए तो ये आदत हम सभी के अंदर होती है। वास्तु के अनुसार माना जाता है कि दूसरे से मांगी गई चीजों के माध्यम से नकारात्मक ऊर्जा आपके अंदर चली जाती है। चीज लेने के बाद तो आपको लाभ दिखता है लेकिन कुछ समय बाद आपको कई तरह की हानि का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं आखिर कौन सी हैं वो चीजें!
Advertisement
कपड़े : वास्तु के अनुसार, कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि इससे आपको नकारात्मक ऊर्जा के साथ उस व्यक्ति की शरीर में मौजूद बैक्टीरिया भी मिल सकते हैं।
जूते-चप्पल : किसी भी व्यक्ति को दूसरे के चप्पल, जूते आदि नहीं पहनना चाहिए। वास्तु के अनुसार माना जाता है कि ऐसा करने से घोर दरिद्रता का वास आपके घर हो सकता है। क्योंकि शनि का स्थान पैरों में माना जाता है। ऐसे में अगर आप किसी व्यक्ति के चप्पल पहन लेंगे तो उसके जीवन में पड़ने वाले शनि के दुष्प्रभाव आपके जीवन में पड़ने लगेंगे।
कंघा: सेहत से लेकर किस्मत तक देखा जाए तो दूसरे का कंघा इस्तेमाल करना गलत होता है। दूसरे का कंघा उपयोग करने से आपको सिर से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। इसके साथ ही आपको आपके नसीब पर भी विपरीत असर पड़ सकता है।
पेन : अक्सर लोग ऑफिस या कॉलेज में काम करने के लिए दूसरों से कलम या पेंसिल उधार ले लेते हैं।पहले तो कोशिश करें कि किसी से आपको उधार न लेना पड़े, अगर लेभी रहे हैं तो उसे उसकी कलम वापस जरूर लौटाएं। ऐसा न करने पर आपको आर्थिक और करियर के क्षेत्र में हानि उठानी पड़ सकती है।
Advertisement
Next Article