Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मोदी और योगी दोनों दलित हितैषी : सांपला

NULL

05:31 PM May 22, 2017 IST | Desk Team

NULL

फगवाड़ा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों ही ”दलित हितैषी” हैं। केन्द्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा के प्रमुख विजय सांपला ने यह बात कही। स्वयं दलित सांपला, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में प्रदेश पुलिस के कथित भेदभाव पूर्ण रवैये के खिलाफ भीम आर्मी सहित दलितों द्वारा दिल्ली में कल किए गए व्यापक प्रदर्शन के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। सांपला ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी दोनो ही दलित समर्थक, गरीब समर्थक और किसान हितैषी हैं।

उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सरकार की भूमिका और योगी का कामकाज मानदंड पर खरा उतरा है। यहां पत्रकारों से बातचीत में सांपला ने अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि वह जनता से कटी हुई है और चुनावी वादे पूरा करने में बुरी तरह असफल हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया, ”इनके 64-65 दिनों के शासन में, 45 से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं जबकि कानून व्यवस्था की हालत बहुत खराब है। कई कांग्रेसी नेता, जिनमें कुछ विधायक भी शामिल हैं, गैग-वार और बंदूक संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हें।”

सांपला ने कहा, पंजाब में विकास कार्य ठप्प हो गया है। केन्द्रीय मंत्री ने इन आरोपों को खारिज किया कि प्रदेश में आप नेता भाजपा के संपर्क में हैं। उन्होंने आप नेता एच एस फुलका को चुनौती दी कि वह उस व्यक्ति का नाम बताएं जिसने आप के किसी विधायक को आस्थाएं बदलने की एवज में 15 करोड़ रूपए देने की पेशकश की। आप ने ऐसा आरोप लगाया था कि पंजाब में उनके विधायकों को आस्थाएं बदलने के लिए धन देने की पेशकश की गई।

– भाषा

Advertisement
Advertisement
Next Article