For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Gogamedi massacre : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार

02:28 AM Dec 10, 2023 IST | Shera Rajput
gogamedi massacre   सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में शामिल दोनों आरोपियों ( रोहित राठौड़ और नितिन फौजी ) को चंडीगढ़ सेक्टर 22 ए से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस टीम सभी को पिंक सिटी लेकर जाएगी
वही खबरों के अनुसार, पुलिस ने उदय नाम के एक और लड़के को गिरफ्तार किया है, जिसको लेकर अभी उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस टीम सभी को पिंक सिटी (जयपुर) लेकर जाएगी। बता दे कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस पूरी घटना में 17 गोलियां चलीं थी।
गोगामेड़ी हत्याकांड के मामले में एक साजिशकर्ता को किया गिरफ्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मामले में आरोपी एवं एक साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस आरोपी को हरियाणा के महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम रामवीर जाट बताया जा रहा है।
रामवीर जाट ने शूटर नितिन फौजी को बस में बैठाकर फरार कराने में की थी सहायता
रामवीर ने गोगामेड़ी हत्याकांड के शूटर नितिन फौजी को जयपुर ठहराने और श्री गोगामेड़ी की हत्या के बाद उन्हें मोटरसाइकिल से मदद कर बस में बैठाकर फरार कराने में सहायता की थी।
5 दिसंबर को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर की थी हत्या
उल्लेखनीय है कि गत पांच दिसंबर को श्री गोगामेड़ी की उनके घर में दाखिल होकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में बदमाशों के साथ आया एक व्यक्ति भी मारा गया जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे रोहित गोदारा ने ली। वही हत्या के आरोपी रोहित राठौर और नितिन फौजी सुखदेव सिंह के घर पहुंचे थे।
बता दे कि रोहित राठौर राजस्थान के अलवर का रहने वाला है, जबकि, नितिन फौजी हरियाणा के महेंद्रगढ़ का निवासी है। नितिन सेना में सिपाही है। उसकी पोस्टिंग राजस्थान के अलवर में है। 8 नवंबर को वह दो दिन की छुट्टी लेकर घर पहुंचा था, लेकिन इसके बाद उसने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×