Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मैच के दौरान मुंह के बल गिरा गेंदबाज, मौके पर जिन्दगी खत्म

NULL

10:10 AM Jan 28, 2018 IST | Desk Team

NULL

हैदराबाद में एक क्रिकेट मैच के दौरान एक खिलाड़ी की हैरतअंगेज तरीके से मैदान पर ही मौत हो गई। ये वाकया कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। एक के बाद एक तीन गेंद फेंकने के बाद गेंदबाज जैसे ही चौथी गेंद फेंकने के लिए आगे बढ़ा वो औंधे मुंह जमीन पर गिर गया।

मैदान में अफरातफरी मच गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, एंथनी नाम के इस युवक को खेल के दौरान ही हार्ट-अटैक आया और देखते ही देखते उसकी जान चली गई। एंथनी की उम्र महज 25 साल थी।

 

Advertisement

हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि एक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गेंदबाजी करते समय एक 23 वर्षीय खिलाड़ी अचानक गिर पड़ा जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बंजारा हिल्स इलाके में दो टीमों के बीच हो रहे क्रिकेट मैच के दौरान लॉयड एंथनी नामक खिलाड़ी गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक, दिल का दौरा पड़ने के कारण खिलाड़ी की मौत हुई। सोशल मीडिया पर शनिवार को साझा किए गए वीडियो में एंथोनी को गेंदबाजी करते हुए देखा गया। वह अगली गेंद डालने के लिए दौड़ते समय अचानक गिर गया। एंथनी शहर के एक कॉलेज में काम करता था। वह अपने दोस्तों के साथ एक खुली जगह में क्रिकेट खेल रहा था।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।

 

 

Advertisement
Next Article