Spider Man Brand New Day Box Office: 8 घंटे में Box Office पर वो कर दिया जो हॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे नहीं कर पाए
सिनेमाघरों में इन दिनों सिर्फ एक ही नाम की गूंज सुनाई दे रही है और वो है- 'स्पाइडर-मैन'! मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की मच अवेटेड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (Spider-Man: Brand New Day) ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया है कि हर कोई हैरान रह गया है।
टॉम हॉलैंड की इस फिल्म को लेकर लोगो का क्रेज बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन बंपर शुरुआत की थी और अब दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आते ही फिल्म ने एक और नया इतिहास रच दिया है। फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में भारत में ₹100 करोड़ नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है।
दूसरे दिन भी जारी रहा 'स्पाइडर-मैन' का तूफान, जानिए शुक्रवार को हुई कितनी कमाई

रिलीज के पहले दिन ₹60.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करके इतिहास रचने वाली फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने शुक्रवार यानी दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को देशभर में लगभग 16,902 शो के जरिए ₹49.35 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।
इस कमाई के साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹109.95 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन ₹131.46 करोड़ हो चुका है। वर्किंग डे (शुक्रवार) होने के बावजूद दर्शकों की इतनी बड़ी तादाद यह साबित करती है कि स्पाइडर-मैन की दीवानगी इंडियन फैंस के दिलों में किस कदर बसी हुई है।
'अवतार' और 'एवेंजर्स' को पछाड़ा,'स्पाइडर-मैन' ने भारत में बनाया नया रिकॉर्ड

टॉम हॉलैंड स्टारर इस फिल्म ने अपनी ओपनिंग से ही बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया । फिल्म ने भारत में हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। इसने 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (जिसने पहले दिन ₹40 करोड़ कमाए थे) और 'एवेंजर्स एंडगेम' (जिसने पहले दिन ₹53 करोड़ कमाए थे) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
थिएटर ऑक्यूपेंसी की बात करें तो शुक्रवार को इंग्लिश 3D वर्जन में 43.48% की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जिसमें रात के शो में 66.78% तक भीड़ देखी गई। वहीं हिंदी 3D और 2D शो में भी दर्शकों की भारी मौजूदगी रही। यह फिल्म अंग्रेजी और हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज हुई है, जिसकी वजह से लोकल (क्षेत्रीय) भाषाओं में भी फिल्म को दर्शकों का ज़बरदस्त प्यार मिल रहा है।
'द ओडिसी' और 'जन नायकन' से टक्कर, वीकेंड में 200 करोड़ पार करने की उम्मीद

बॉक्स ऑफिस पर इस समय क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' (The Odyssey) और थलपति विजय की तमिल थ्रिलर 'जन नायकन' (Jana Nayagan) जैसी बड़ी फिल्में भी मैदान में हैं। लेकिन इस कड़ी टक्कर के बावजूद 'स्पाइडर-मैन' का जलवा पूरी तरह बरकरार है।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि शनिवार और रविवार के वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल आएगा। जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उससे उम्मीद जताई जा रही है कि यह अपने पहले वीकेंड में ही भारत में ₹200 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर जाएगी। डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टॉम हॉलैंड के साथ ज़ेंडाया, जैकब बातालोन, मार्क रफालो और जॉन बर्न्थल जैसे स्टार्स मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
फिल्म में टॉम हॉलैंड (Tom Holland) एक बार फिर पीटर पारकर यानी स्पाइडर-मैन के मुख्य किरदार में हैं, जो इस बार अपनी जिंदगी की एक नई और मुश्किल शुरुआत करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ ज़ेंडाया (Zendaya) उनकी प्रेमिका एमजे (MJ) के रूप में वापसी कर रही हैं, जबकि जैकब बातालोन (Jacob Batalon) पीटर के सबसे करीबी दोस्त नेड लीड्स (Ned Leeds) का रोल निभा रहे हैं।
इस बार फिल्म में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के दो बड़े और नए किरदारों की एंट्री ने फैंस का दोगुना मज़ा बढ़ा दिया है। मार्क रफालो (Mark Ruffalo) अपने आइकॉनिक किरदार ब्रूस बैनर / द हल्क (Hulk) के रूप में स्पाइडर-मैन का साथ देते दिख रहे हैं। वहीं 'द पनिशर' फेम जॉन बर्न्थल (Jon Bernthal) फिल्म में फ्रैंक कैसल (The Punisher) के एक बेहद खतरनाक और एक्शन से भरपूर अवतार में नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा, फेमस वेब सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस सैडी सिंक (Sadie Sink) और ट्रैमेल टिलमैन (Tramell Tillman) भी इस फिल्म में बेहद खास और अहम भूमिकाओं में शामिल हैं।
Read More: Seher Hone Ko Hai 1 August 2026 Spoiler Alert: दुश्मनों की साजिश से बच पाएगी Mahid की..

Join Channel