Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

वाह! लड़के ने गर्लफ्रेंड की मांग में भरा सिंदूर, लोगों ने कहा-जीरो बजट शादी

08:29 AM Jun 08, 2024 IST | Ritika Jangid

Boy Applies Sindoor To His School Girlfriend: ये जमाना सोशल मीडिया का है, यहां लोग अपनी या फिर किसी और घटना की वीडियो पोस्ट करते हैं और अगर उसमें कुछ अलग होता है तो वह चंद घंटों में वायरल हो जाती है। अब ऐसा ही एक अनोखा वीडियो इंटरनेट (Boy Applies Sindoor To His School Girlfriend) की इस दुनिया पर वायरल हो रहा है, जहां एक लड़का स्कूल यूनिफॉर्म (Boy Applies Sindoor To His School Girlfriend) में खड़ी एक लड़की की मांग में सिंदूर भर देता है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वीडियो में क्या देखा गया?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर राह चलती लड़की की मांग में सिंदूर भरने वाला ये वीडियो @Gulzar_sahab ने शेयर किया है। वीडियो में दिख रही लड़कियां 16 से 17 साल की है और इसमें एक लड़की पर आशिकी का भूत इस कदर सवार होता है कि वह बीच रोड़ पर छिप कर अपने बॉयफ्रेंड से शादी (Boy Applies Sindoor To His School Girlfriend) कर लेती है।

ये वीडियो @Gulzar_sahab ने शेयर किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को लाल गुलाल लगाता है फिर उसी लाल गुलाल से वह उसकी मांग में सिंदूर भर देता है। लड़की भी पीछे नहीं रहती और लड़के के सिंदूर भरने के बाद अपने बॉयफ्रेंड को रंग (Boy Applies Sindoor To His School Girlfriend)  लगाती और फिर गले लगा लेती है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों ने कहा-सस्ते में निपट गए

Boy Applies Sindoor To His School Girlfriend: वीडियो को अब तक लगभग 98 हजार लोग देख चुके हैं और 717 लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं लोग क्लिप देख अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये शादी नहीं है स्कूल के बच्चे होली (Boy Applies Sindoor To His School Girlfriend)  मना रहे हैं। वहीं, अन्य ने लिखा, ये तो जीरो बजट की शादी है। जबकि एक ने लिखा, जाकर पढ़ लो ये समय नहीं है ये सब करने का। कई लोगों ने इसे देखकर चिंता जताई और कहा कि बच्चों के माता-पिता उन्हें पढ़ने के लिए भेजते हैं और वह ये सब कर रहे हैं। हालांकि ये वीडियो कहां और कब का है इसकी पुष्टि हमें नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article