Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी को लेकर बड़ा खुलासा: लड़की नहीं, लड़का निकली?

02:35 PM Jul 16, 2025 IST | Shivangi Shandilya

France first lady: कुछ दिन पहले फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। यह वीडियो थप्पड़ से जुड़ा था। इमैनुएल मैक्रों की पत्नी ने उन्हें विमान से बाहर निकलने के दौरान थप्पड़ जड़ दिया था। यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि कई बड़े-बड़े लोगों ने इस पर टिप्पणी की। जिसके बाद ब्रिजिट मैक्रों की पूरी दुनिया में खूब चर्चा हुई। बता दें कि इस कपल के बीच उम्र का अंतर चर्चा का अक्सर विषय बनता था।

मानहानि का मुकदमा दायर

अब 72 वर्षीय ब्रिजिट मैक्रों ने फ़्रांस के सुप्रीम कोर्ट में दो महिलाओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। ये दोनों महिलाएं लगातार यह दावा करती रही हैं कि ब्रिगिट पहले लड़का हुआ करती थीं और बाद में लड़की बन गईं। ब्रिगिट मैक्रों ने पहले इन दोनों महिलाओं के खिलाफ निचली अदालत में मामला दायर किया था, जिसके बाद उन्हें सज़ा भी सुनाई गई थी। लेकिन पेरिस की अदालत ने दोनों के खिलाफ दी गई सजा माफ़ कर दी थी। इसके बाद मैक्रों ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है।

Advertisement

महिलाओं ने किया बड़ा दावा

दरअसल, अमांडाइन रॉय और नताशा रे नाम की दो महिलाओं ने यूट्यूब पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में दावा किया कि ब्रिगिट मैक्रों असल में जीन-मिशेल ट्रोग्नेक्स नाम का एक पुरुष था। बाद में, उसने लिंग परिवर्तन करवाकर ब्रिगिट के रूप में अपनी नई ज़िंदगी शुरू की और फिर इमैनुएल मैक्रों से शादी कर ली। इसके अलावा, इस वीडियो में उन्होंने ब्रिगिट के बारे में और भी दावे किए।

इस दावे की फ्रांस में खूब चर्चा हुई थी

इस दावे की 2021 में फ्रांस में खूब चर्चा हुई थी। मामला बढ़ने के बाद, ब्रिगिट ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दायर किया और फिर निचली अदालत ने दोनों महिलाओं पर 13 हज़ार यूरो का जुर्माना लगाया, जिसमें से 8000 ब्रिगिट को और 5000 उसके भाई को दिए जाने थे। अब जब अदालत ने यह सजा हटा दी है, तो मैक्रों और उनके भाई ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

कोर्ट तक पहुंचा मामला

बता दें कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पत्नी के बारे में कई सालों से गलत जानकारी फैलाई जा रही है। इतना ही नहीं, 47 वर्षीय मैक्रों और 72 वर्षीय ब्रिगिट के बीच उम्र का अंतर भी अक्सर लोगों का ध्यान खींचता है।

READ ALSO:चलती बस में बच्चे का जन्म, फिर प्रेमी शेख संग मिलकर नवजात को फेंका, Maharashtra की घटना सुनकर उड़ जाएंगे होश

Advertisement
Next Article