For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Boycott Maldives : मालदीव बहिष्कार को भारतीय क्रिकेटर से लेकर फिल्म जगत के दिग्गजों का समर्थन

09:45 PM Jan 07, 2024 IST | Deepak Kumar
boycott maldives   मालदीव बहिष्कार को भारतीय क्रिकेटर से लेकर फिल्म जगत के दिग्गजों का समर्थन

Boycott Maldives: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की गिनती विश्व के बड़े में होती है। उनकी कही हुई बात कई मायनों में अहम होती है।पीएम मोदी की एक अपील पर करोड़ों लोग अमल करते है। हाल के दिनो मे पीएम ने लक्षद्वीप की यात्रा की और लोगों को यहां आने के लिए निवेदन किया। इस पर मालदीव की मंत्री मरियम शिउना ने इसे प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विवादित बयान दिया। जिसके बाद भारत में मालदीव बहिष्कार  को लेकर देश में एक चलन शुरू हो गया। जिसे भारतीय फिल्म जगत से लेकर सभी क्षेत्र के दिग्गजों का समर्थन मिल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में लक्षद्वीप की यात्रा की थी। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी के लक्षद्वीप के खूबसूरत समुद्र तटों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने समुद्र में स्नॉर्कलिंग करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जो वायरल हो गईं और एक्स पर टॉप ट्रेंडिंग में रहीं।

पीएम मोदी  से नाराज हुई मालदीव की नेता

दरअसल, लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के पीएम मोदी के प्रयास से मालदीव के कुछ सरकारी अधिकारी और वहां के लोग नाराज हो गए। इस संबंध में मालदीव की मंत्री मरियम शिउना ने एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप यात्रा का मजाक उड़ाया और VisitMaldives ट्रेंड के माध्यम से पर्यटकों को अपने देश की यात्रा के लिए प्रोत्साहित किया था। हालांकि, अब यह पोस्ट डिलीट कर दी गई है.

मालदीव के खिलाफ बहिष्कार अभियान

उनकी पोस्ट पर मालदीव के कुछ अन्य नेटिजन्स ने भी भारतीयों के खिलाफ नस्लवादी और अपमानजनक किए। इसके बाद मालदीव के खिलाफ बायकॉट अभियान का ऑनलाइन आह्वान किया गया और इसमें कुछ भारतीय हस्तियां और ऑनलाइन इंफ्लुएसर्स शामिल हो गए।

बहिष्कार अभियान को मिला सलमान खान का समर्थन

इस अभियान में बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान भी शामिल  हुए और उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि लक्षद्वीप के सुंदर, स्वच्छ और हैरान करने वाले समुद्र तटों पर हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखना बहुत अच्छा है और सबसे अच्छी बात यह है कि ये हमारे भारत में हैं।

अक्षय कुमार ने कहा खुद को एक्सप्लोर करे

अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि मालदीव के प्रमुख नेताओं ने भारतीयों पर घृणित और नस्लवादी टिप्पणियां कीं। यह हैरान करने वाला है। मालदीव एक ऐसा जहां सबसे भारतीय लोग जाते हैं। हम अपने पड़ोसियों के प्रति अच्छे हैं, लेकिन हमें ऐसी बेवजह नफरत क्यों बर्दाश्त करनी चाहिए? मैंने कई बार मालदीव का दौरा किया है और हमेशा इसकी प्रशंसा की है, लेकिन मेरे लिए अपनी गरिमा पहले है। आइए हम भारतीय द्वीपों का एक्स्प्लोर करें और अपने खुद टूरिज्म को सपोर्ट करें।

सचिन तेंदुलकर ने सिंधुदुर्ग की तस्वीर की शेयर

मालदीव विवाद के चलते सचिन तेंदुलक ने X पर सिंधुदुर्ग बीच की तस्वीर साझा की उन्होंने वहां अपना 50 वां जन्मदिवस सेलिब्रेट किया और उन्होंने लिखा भारत में शानदार बीच औरआइलैंड्स है...अतिथि देवो भवः के साथ हमारे यहां कई जगहों को जानना बाकी।

आकाश चोपड़ा भी समर्थन में

अपने शब्दों से खेल को सजाने वाले और पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा 'इंडिया आउट' चुनावी घोषणापत्र का एक हिस्सा था। मालदीव ने इसके लिए मतदान किया। अब यह हम भारतीयों पर निर्भर है कि हम बुद्धिमानी से चयन करें। जय हिंद !

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement

 

 

Advertisement
Author Image

Deepak Kumar

View all posts

राजनीतिक पत्रकारिता के साथ मनोरंजन और क्रिकेट में भी रूचि रखता हूँ। पत्रकारिता में परास्नातक के साथ एक वर्ष का रिपोर्टिंग और एंकरिंग में डिप्लोमा है। सड़क से लेकर स्टूडियो तक का सफर आसान ना था जिसमे मुझे विशेष शो लाने के लिए भी कहा गया। लेकिन अब तो मानो कैमरे और माइक मेरे दोस्त हो गए हो...और हा में लिखता भी हूँ

Advertisement
×