टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

दुनिया के इन देशों में Rent पर खरीदे जाते हैं Boyfriend, जानकर हो जाएंगे हैरान

01:17 PM Dec 07, 2025 IST | Kajal Yadav
Boyfriend Rent Countries

Boyfriend Rent Countries: दुनिया में बहुत सी ऐसी महिलाएं भी हैं, जो शादीशुदा नहीं हैं। लेकिन वो एक ऐसे पार्टनर की तलाश में हैं, जो उनका अकेलापन दूर कर सके और उनकी खुशियों में शामिल हो सके। आपको बता दें कि जापान में अकेलापन महसूस करने वाली महिलाओं के लिए खास सुविधा उपलब्ध की गई है। जिससे उन्हें कभी भी अकेलापन महसूस नहीं होगा। यहां 'रेंट में बॉयफ्रेंड' सर्विस उपलब्ध है। आइए जानते हैं, ये सर्विस क्या है।

Advertisement

जापान में कुछ अकेली महिलाएं 'किराए के बॉयफ्रेंड' खरीद रही हैं। महिलाएं पैसे खर्च करके पुरुषों को कुछ घंटों या कुछ दिनों के लिए बुक करती हैं, ताकि कॉफी पीने, घूमने या बात करने के लिए उनको कोई पार्टनर मिल सके। जापान में 'रेंट पर बॉयफ्रेंड' खरीदने की सर्विस बहुत तेजी से बढ़ रही है।

Boyfriend Rent Countries: अकेलापन दूर करने के लिए खरीदें बॉयफ्रेंड

Boyfriend Rent Countries (Source: social media)

आज के समय में काम की भागदौड़ के चलते किसी के पास भी इतना समय नहीं होता है कि कोई किसी के साथ नए रिश्ते की शुरुवात करे या किसी को अपना कीमती समय दे। इसलिए दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो परिवार से दूर होने के कारण और दोस्तों से न मिल पाने की वजह से अकेलापन महसूस करते हैं। आज के समय में खासकर महिलाओं को काफी ज्यादा अकेलापन महसूस होने लगा है. उन्हें लगता है, उनका भी कोई साथी हो जिसके साथ वो घूम सके, बातें करे या बस साथ बैठकर चाय पीएं। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप चाहें तो रेंट पर एक बॉयफ्रेंड ले सकते हैं।

Renting Partner: रेंट-अ-बॉयफ्रेंड

Renting Partner (Source: social media)

अब समय बहुत बदल गया है। बॉयफ्रेंड बनाने के लिए अब बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होती है। 'रेंट-अ-बॉयफ्रेंड' या 'रेंट-अ-गर्लफ्रेंड' जैसी सर्विसेज जापान में तेजी से बढ़ रही है। यह सेवा मुख्य रूप से टोक्यो और अन्य बड़े शहरों में उपलब्ध है, जहां महिलाएं अपने मन पसंद बॉयफ्रेंड को चुन सकती हैं। इसके लिए कई वेबसाइट या ऐप हैं, जहां उन्हें ढेर सारे बॉयज की प्रोफाइल मिलती हैं, जिसके जरिए वो रेंट पर बॉयफ्रेंड ले सकती हैं।

Boyfriend Rental Countries: इस देश में मिलेंगे बॉयफ्रेंड

Boyfriend Rental Countries (Source: social media)

ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने टोक्यो में एक विज्ञापन के जरिए दो घंटे की डेट बुक की। इस डेट की कीमत करीब 18 हजार रुपये थी और बाकी खर्चे भी उसे ही करने थे। लड़की को नरूमी नाम के एक 26 साल के लड़के की प्रोफाइल पसंद आई, तो उसने उसे बुक कर लिया। इतना ही नहीं लड़की को ये डेट इतनी पसंद आई की उसने एक घंटे और डेट बढ़ा दी जिसके लिए उसे और पैसे खर्च करने पड़े।

क्या आप जानते हैं कि जापान में 47% से ज्यादा लोग सिंगल हैं। जिन्हें शादी करने के लिए कोई अच्छा जीवनसाथी नहीं मिल रहा है। खासकर 30-40 साल की महिलाएं अक्सर अकेलापन महसूस करती हैं। ऐसे में जापान ने एक अनोखा रास्ता निकाला 'रेंटल बॉयफ्रेंड सर्विस'। जापान में अकेलापन एक बड़ी समस्या है। कई महिलाएं कहती हैं कि उन्हें कोई सुनने वाला नहीं ऐसे में रेंटल बॉयफ्रेंड उन्हें जीवनसाथी जैसा महसूस कराता है।

Also Read: एक ऐसा पौधा जो घर में बिना बल्ब के देगा रोशनी, वैज्ञानिकों का नया अजब-गजब Innovation

Advertisement
Next Article