Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

क्लास की लड़कियों से परेशान लड़कों ने प्रिंसिपल को लिखा पत्र, पढ़कर हंसी नहीं रोक पाओगे

क्लास की लड़कियों से परेशान लड़के, प्रिंसिपल से की शिकायत

11:25 AM Jun 09, 2025 IST | Bhawana Rawat

क्लास की लड़कियों से परेशान लड़के, प्रिंसिपल से की शिकायत

सोशल मीडिया पर 7वीं क्लास के लड़को का प्रिंसिपल को लिखा पत्र वायरल हो रहा है। उन्होंने प्रिंसिपल से शिकायत करते हुए लिखा कि ‘लड़कियां हम लोगों को गलत शब्द कहती हैं। क्लास में गाना गाती हैं, शोर मचाती हैं।’ इस पत्र को पढ़ने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाओगे।

आज के समय में सोशल मीडिया पर क्या कुछ वायरल हो जाता है, अंदाजा भी नहीं लगा सकते। सोशल मीडिया स्क्रॉल करते-करते आपको कुछ अजीबो-गरीब चीजे दिख जाएंगी। सोशल मीडिया पर कई ऐसी पोस्ट और वीडियो भी वायरल होती हैं जो आपको स्कूल के दिन याद दिला देती हैं। याद करिए स्कूल के दिन जब छोटी-सी लड़ाई होने पर बच्चे तुरंत टीचर को बता देते थे, लेकिन बड़े होने के बाद ये हरकते बचकानी लगने लगती है। अभी हाल ही में भी एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है, ये आपको स्कूल के दिन याद दिला देगा। 7वीं क्लास के लड़कों ने अपनी क्लास की लड़कियों से परेशान होकर प्रिंसिपल को पत्र लिखा है। जिसमें वह बता रहे हैं की लड़कियां उन्हें क्लास में रसगुल्ला,लल्ला और डामर कहकर बुलाती हैं और डायलॉगबाजी करती हैं। चलिए वायरल पोस्ट में छात्रों ने और क्या लिखा, बताते हैं।

अपनी क्लास की लड़कियों से परेशान लड़के

वायरल पोस्ट में आप देख सकते हैं कि ये जवाहर नवोदय विद्यालय (औरैया) के 7वीं कक्षा के छात्रों ने लिखा है। लड़को ने अपनी क्लास की लड़कियों से परेशान होकर प्रिंसिपल को पत्र लिखा है। पत्र में विषय लिखा है ‘कक्षा सात (अ) की लड़कियों को लड़कों से माफ़ी मांगने हेतु।’ आगे पत्र में लिखा है कि ‘हम लोगो से लड़कियां गलत शब्द कहती हैं जैसे- लल्ला, डामर, रसगुल्ला। लड़कियां क्लास में शोर मचाती हैं, गाना गाती हैं, और डायलॉगबाजी करती हैं।’ पत्र में छात्रों ने क्लास में शोर मचाने वाली लड़कियों के नाम भी लिखे हैं- जानवी, शिखा, रितु, काजल और अवनी। बचपन में इतनी नादानियां होती हैं कि छोटी-सी चीज को भी हम इतनी गंभीरता से ले लेते हैं। आप में से भी कुछ लोगों ने ये हरकत जरूर की होगी। क्लास में किसी के साथ अगर छोटी-सी बात पर लड़ाई हो जाएं, तो तुरंत टीचर को बता देते थे।

Technologya…शख्स के पास नहीं था हारमोनियम, फिर लगाया ऐसा जुगाड़ कि देखकर चौंक जाएंगे

‘ओम् फोम् धर्राटे काट रही है’

इस पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @chhotixadvance नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस पोस्ट पर अबतक 43 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और कई लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘स्त्री प्रधान देश’, दूसरे यूजर ने लिखा ‘म्हारी छोरियां छोरों से कम है के’, तीसरे यूजर ने लिखा ‘पुरुष जीवन कठिन है मित्र’, चौथे यूजर ने लिखा ‘मेरा देश बदल रहा है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘ओम् फोम् धर्राटे काट रही है।’ लोगों ने इस पोस्ट पर ऐसे ऐसे कमेंट्स किया हैं, पढ़ने के बाद हंसी नहीं रोक पाओगे। कमेंट में कोई अपने स्कूल के दिन याद कर रहा है तो कोई लड़कों के लिए दुःख जता रहा है।

Advertisement
Advertisement
Next Article